Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»खूंटी, लोहरदगा, सिंहभूम और पलामू सीट के लिए वोटिंग कल, जीपीएस लगे वाहन से रवाना हुए मतदानकर्मी
    झारखंड

    खूंटी, लोहरदगा, सिंहभूम और पलामू सीट के लिए वोटिंग कल, जीपीएस लगे वाहन से रवाना हुए मतदानकर्मी

    adminBy adminMay 12, 2024Updated:May 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी, लोहरदगा, सिंहभूम और पलामू सीट के लिए वोटिंग कल 
    आसमान में मेघ, तो बूथ पर वोट की बारिश के आसार
    जीपीएस लगे वाहन से मतदानकर्मी रवाना
    64 लाख वोटर तय करेंगे 45 प्रत्याशी का भाग्य
    चार लोकसभा क्षेत्र में 7595 मतदान केंद्र
    रांची। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण और झारखंड में पहले चरण की वोटिंग सोमवार को होगी। आसमान से मेघ, तो 7595 मतदान केंद्रों पर इवीएम में जबरदस्त वोट की बारिश होनी की पूरी संभावना है। वोटिंग को लेकर मतदान कर्मियों को बूथों के लिए रवाना किया गया। रांची के मोरहाबादी मैदान से भी तमाड़ और मांडर में बने बूथों के लिए जीपीएस लगे वाहन से मतदानकर्मी रवाना हुए। बता दें कि दो लोकसभा क्षेत्र लोहरदगा और खूंटी के दो विधानसभा क्षेत्र मांडर और तमाड़ रांची जिला अंतर्गत आते हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर मांडर में 403 और तमाड़ में 303 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिस पर 64 लाख मतदाता 45 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इवीएम में कैद कर देंगे। चुनाव में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के अलावे दूसरे राज्यों के करीब 3700 पुलिस बल के जवानों की तैनाती की गयी है। इसके अलावे पहले चरण के चुनाव के लिए 3225 फोर्स और 436 पदाधिकारी शामिल हैं। इन्हें 350 बस और छोटी गाड़ियों से रवाना किया गया। झारखंड की चार सीटों में 23 विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

    कल देश के 96 सीटों पर डाले जायेंगे वोट
    13 मई यानी सोमवार को झारखंड की चार लोकसभा सीट (लोहरदगा, खूंटी, पलामू, सिंहभूम) के समेत 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 96 सीटों के लिए मतदान होंगे। इसमें मतदाता चुनावी दंगल में उतरे 1717 उम्मीदवारों के किस्मत का निर्णय लेंगे। जिन राज्यों में चुनाव होने वाले है, उसमें आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीट, तेलंगाना की 17 सीट, यूपी की 13 और महाराष्ट्र की 11 सीटें शामिल हैं। इसके साथ ही मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, बिहार की पांच, ओड़िशा की चार और जम्मू कश्मीर की एक सीट पर वोट डाले जायेंगे।

    ग्रामीण वोटरों पर टिकी निगाहें
    झारखंड में पहले चरण के चुनाव के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वाधिक मतदान केंद्र हैं। इन चार लोकसभा क्षेत्रों में कुल 7595 मतदान केंद्र हैं, जिसमें से 639 शहरी और 6956 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। चुनाव आयोग इन मतदान केद्रों से वेब कास्टिंग के जरिये मतदान पर नजर रखेगा। सिंहभूम क्षेत्र में 1716 मतदान केंद्र, खूंटी में 1705 मतदान केंद्र, लोहरदगा में 1748 और पलामू लोकसभा में 2427 मतदान केंद्र बनाये गये हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइडी जांच में खुलासा, रांची-कोलकाता में जमीन रिकॉर्ड से हो रहा छेड़छाड़
    Next Article आईपीएल 2024: केकेआर के बल्लेबाज रमनदीप पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगा
    admin

      Related Posts

      रांची स्मार्ट सिटी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी

      July 7, 2026

      झूठे मुकदमों से भाजपा नहीं डरेगी, लोकतांत्रिक तरीके से होगा संघर्ष : पूर्णिमा

      July 7, 2026

      रिमझिम फुहारों से किसानों में खुशी, खेती ने पकड़ी रफ्तार

      July 7, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची स्मार्ट सिटी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी
      • झूठे मुकदमों से भाजपा नहीं डरेगी, लोकतांत्रिक तरीके से होगा संघर्ष : पूर्णिमा
      • रिमझिम फुहारों से किसानों में खुशी, खेती ने पकड़ी रफ्तार
      • RSS कार्यालय हमला: NIA जांच में आतंकी साजिश का खुलासा
      • जेपीएससी रिजल्ट पर गरमाई सियासत: BJP ने बताया ‘झारखंड परीक्षा संकट आयोग’, पीटी परिणाम रद्द करने की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version