Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड : पहले चरण में चार लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 27.40% वोटिंग
    Top Story

    झारखंड : पहले चरण में चार लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 27.40% वोटिंग

    adminBy adminMay 13, 2024Updated:May 13, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कुल लोकसभा – 4, कुल मतदाता – 64,58,036,  पुरुष मतदाता – 32,38,955, महिला मतदाता – 32,19,039, फर्स्ट टाइम वोटर – 2,48,767, 100+ उम्र वाले वोटर – 481, पोलिंग स्टेशन – 7595, बैलेट यूनिट – 9114, कंट्रोल यूनिट – 9114, वीवी पैट – 9874, मतदान कर्मी – 30380

    रांची।   लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) की 96 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। झारखंड में चौथे चरण में चार लोकसभा सीटों (लोहरदगा, खूंटी, पलामू और सिंहभूम) में भी सुबह सात बजे से मतदान जारी है, जो शाम शाम पांच बजे तक चलेगा। चारों लोकसभा में मॉक पोल के दौरान ईवीएम रिप्लेस किया गया है। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा ने बताया कि 31 बैलेट यूनिट, 34 कंट्रोल यूनिट और 70 वीवी पैट को रिप्लेस किया गया है।

    सुबह 11 बजे तक खूंटी में सबसे अधिक 29.14% वोटिंग 

    झारखंड के चार लोकसभा क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक 27.40% मतदान हुआ है। सिंहभूम में 26.16%, खूंटी में 29.14%, पलामू में 26.95% और लोहरदगा में 27.77% वोटिंग हुई है। वहीं लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र आने वाले मांडर विधानसभा क्षेत्र में 27.69 प्रतिशत मतदान हुआ है। खूंटी लोस क्षेत्र में आने वाले तमाड़ विधानसभा क्षेत्र का मतदान प्रतिशत 32.8 है। इससे पहले 9 बजे तक चारों विधानसभा क्षेत्रों में 11.78% वोटिंग हुई थी। सिंहभूम में 12.67%, खूंटी में 12.20, पलामू में 11.47% और लोहरदगा में 10.97% मतदान हुए थे। लोहरदगा लोस क्षेत्र में आने वाले मांडर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक 10.78 प्रतिशत और खूंटी लोस क्षेत्र में आने वाले तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में 11.25 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

    खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने डाले वोट

    केंद्रीय जनजातीय कार्य और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और खूंटी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने खरसावां में पूर्व प्राथमिक विद्यालय, खेलारीसाई के बूथ नंबर 172 में वोट डाले। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी मीरा मुंडा ने भी मतदान किया।

    519 पॉलिग स्टेशन को संचालित कर रहीं महिला मतदाता कर्मी

    लोहरदगा, खूंटी, पलामू और सिंहभूम लोकसभा सीटों पर मतदान के लिए कुल 7595 मतदान केंद्र बनाये गये है। जिसमें 639 शहरी और 6956 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। चारों लोकसभा में 30380 मतदान कर्मियों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इस बार सभी बूथ को मॉडल बूथ की तरह बनाया गया है। इनमें 23 यूनिक बूथ है। जहां जिला प्रशासन अपने क्षेत्र की थीम पर कलाकारी बनायेंगे। 7595 में से 519 पॉलिग स्टेशन को महिला मतदाता कर्मी संचालित कर रही हैं। साथ ही 14 पोलिंग बूथ पर पीडब्ल्यूडी कर्मी रहेंगे। चुनाव आयोग वेब कास्टिंग के जरिए इन मतदान केद्रों में हो रहे मतदान पर नजर रख रही है। 15000 4डी कैमरे भी लगाये गये हैं। चुनाव आयोग ने इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल, मतदान कर्मी और चुनाव संबंघित सामग्री भेज दिये हैं।

    64.37 लाख मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे इस्तेमाल

    लोहरदगा, खूंटी, पलामू और सिंहभूम इन चारों सीटों में राज्य के 10 जिले और 23 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इन चार लोकसभा क्षेत्र से 45 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। सिंहभूम से 14, लोहरदगा से 15, पलामू से 9 और खूंटी से 7 प्रत्याशी हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, चौथे चरण में झारखंड के 64 लाख 37 हजार 460 मतदाता भागीदारी निभायेंगे। जिसमें 32 लाख 29 हजार 480 पुरुष और 32 लाख 07 हजार 938 महिला मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता पलामू में 22 लाख 38 हजार 460 है। वहीं लोहरदगा में 14 लाख 36 हजार 351, सिंहभूम में 14 लाख 41 हजार 841 और खूंटी में 13 लाख 20 हजार 808 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

    जानें किस लोकसभा क्षेत्र में कितने मतदान केंद्र

    सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में 1715 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। जिसमें 250 शहरी और 1454 ग्रामीण क्षेत्र में है। खूंटी लोकसभा क्षेत्र में 1705 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें मात्र 83 शहरी क्षेत्र में हैं। जबकि 1622 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में हैं। लोहरदगा में 1748 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें शहरी क्षेत्र में मात्र 76 मतदान केंद्र हैं। वहीं पलामू लोकसभा में 2427 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें 230 शहरी क्षेत्र और 2197 ग्रामीण क्षेत्र में हैं।

    100 से अधिक उम्र  वाले वोटरों की संख्या 481

    इन चार लोकसभा सीटों में 100 से अधिक उम्र वाले 481 मतदाता है। इनमें 223 पुरुष और 258 महिला मतदाता हैं। 481 मतदाता में से 182 पलामू, 120 लोहरदगा, 105 खूंटी और 74 सिंहभूम में हैं।

    9874 वीवी पैट मशीन

    इन चार लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कराने के लिए 9878 वीवी पैट मशीन का इस्तेमाल किये जायेंगे। जिसमें 30 % रिजर्व में रखा गया है। वहीं 9114 बैलेट यूनिट और 9114 कंट्रोल यूनिट का इस्तेमाल किया जायेगा। जिसमें 20 प्रतिशत रिजर्व में रखा गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअनियंत्रित कार ने सड़क के किनारे खड़ी महिला सहित दो को मारी टक्कर, महिला की मौत
    Next Article इंडी गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ करा दूंगा : राहुल गांधी
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version