Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»क्या अर्जुन मुंडा बचा पायेंगे भाजपा का किला या कालीचरण के सिर बंधेगा सेहरा
    झारखंड

    क्या अर्जुन मुंडा बचा पायेंगे भाजपा का किला या कालीचरण के सिर बंधेगा सेहरा

    adminBy adminMay 14, 2024Updated:May 14, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। जनजातियों के लिए सुरक्षित खूंटी संसदीय क्षेत्र में लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व 13 मई को संपन्न हो गया। चुनाव परिणाम तो वैसे चार जून को आयेगा, लेकिन परिणाम को लेकर भविष्यवाणी करनेवाले सैकड़ों तथाकथित जानकार अपनी-अपनी गणित के सहारे हार-जीत की गणना करने लगे हैं और कौन विजयी होगा और किसे मुंह की खानी पड़ेगी, यह तो वक्त ही बताएगा,पर इतना तो तय है कि इस संसदीय सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के दो मुंडाओं के बीच ही है। मतदान के दौरान ही अन्य उम्मीदवार चुनावी दौड़ से बाहर जाते दिखे। चार जून को ही पता लगेगा की अर्जुन मुंडा अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को मात देकर भाजपा के इस किले को सुरक्षित रख पाते हैं या कालीचरण मुंडा लगातार तीन हार के बाद जीत का स्वाद चख पायेंगे।

    राजनीति पर पकड़ रखने वालों की बातों पर भरोस करें, तो तोरपा, खूंटी और कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में जहां कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को बढ़त मिल सकती है, वहीं सिमडेगा और खरसावां विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के अर्जुन मुंडा कांग्रेस पर बढ़त बनाते दिख रहे हैं। तमाड़ क्षेत्र में दोनों उम्मीदवारों के बीच नेक टू नेक फाइट की उम्मीद राजनीति के जानकार जताते हैं। तमाड़ क्षेत्र कें लोगों का कहना है कि इस बार कुर्मी समुदाय का वोट भी कांग्रेस को मिल सकता है, जबकि इस समुदाय को भाजपा और आजसू का समर्थक माना जाता है। तोरपा और अन्य इलाकों में भी कांग्रेस को अच्छा खासा वोट मिलने की संभावना जानकार बता रहे हैं।

    कांग्रेस पार्टी भाजपा के परपंरागत वोटर सरना समाज में भी सेंधमारी करने में सफल दिख रही है। कांग्रेस क इस दुष्प्रचार की काट भाजपा नहीं निकाल सकी, जिसमें संविधान बदलने, सीएनटी एक्ट खत्म करने, संविधान बदलने, आरक्षण खत्म करने की बात कही गई है। कांग्रेस आदिवासी मतदाताओं को इस बात को लेकर अपने पाले में सफल रही कि कांग्रेस सत्ता में आई तो सरना कोड को लागू करेगी और संविधान और आरक्षण को सुरक्षित रखेगी। आमतौर पर जनजातीय समुदाय अपनी जमीन से भावनात्मक रूप से जुड़ा रहता है और उन्हें इस बात का भय दिखाया गया कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने, तो सीएनटी एक्ट को खत्म कर आदिवासियों को जमीन लूट लेगी, लेकिन भाजपा के नेता और कायकर्ता इस दुष्प्रचार को रोकने में नाकामयाब रहे। यही कारण है कि सरना समुदाय का भी अच्छा खासा वोट कांग्रेस को मिलने की संभावना जानकार जता रहे हैं।

    बूथ मैनेजमेंट में दिखा भाजपा का खराब प्रबंधन

    लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान बूथ मैनेजमेंट में भाजपा की नाकामयाबी साफ दिखी। दर्जनों ऐसे मतदान केंद्र ऐसे थे, जहां भाजपा का कोई एजेंट तक नहहीं था। बूथ मैनेजमेंट को लेकर जमीनी स्तर पर जुड़े कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी दिखी। कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा में निचले स्तर के कार्यकर्ताओं की कोई पूछ नहीं है। अब इस पार्टी में कार्यकर्ता कम और नेता अधिक हो गये हैं।

    नहीं चला बबीता कच्छप का जादू

    असंवैधानिक पत्थलगड़ी को लेकर सूर्खियों में आई आदिवासी विकास पार्टी का इस संसददीय चुनाव में कोई असर नहीं दिखा। पत्थलगड़ी से प्रभावित रहे अड़की और मुरहू प्रखंड के कुछ इलाकों में ही बबीता कच्छप को वोट मिलने की संभावना लोग जता रहे हैं। अन्य क्षेत्रो के अधिकतर बूथों में इस पार्टी न कोई बूथ ऐजेंट नजर आया और न ही कार्यकर्ता

    झारखंड पार्टी ने नहीं दिखाई रुचि

    लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राजनीति के जानकार उम्मीद जता रहे थे कि इस चुनाव में एनोस एक्का की झारखंड पार्टी अपनी दमदार उपस्थिति दजे करायेंगे, पर उनकी गतिविधि सिर्फ कुछ जगहों पर चुनावी कार्यालयखोलने तक ही सीमित रही। न कहीं कार्यकर्ता दिखे और न नेता। कमोवेश यहा स्थिति झामुमो के पूर्व विधायक और स्वतंत्र उम्मीवार बसंत कुमार लोंगा, पास्टर संजय तिर्की की रही। बहुजन समाज पार्टी की सावित्री देवी कुछ जगहों पर रौतिया समाज के वोट में सेंध मारने में सफल रही। खूंटी संसदीय सीट का चुनाव परिणाम चाहे जो हो,पर इतना तय है कि यहां एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा में रोमांचक मुकाबला देखने का मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी के नामांकन में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे वाराणसी पहुंचे
    Next Article झारखंड के गिरिडीह में मोदी की जनसभा आज
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version