Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उप्र में 17 मई से और बढ़ेगी गर्मी एवं उमस
    राज्य

    उप्र में 17 मई से और बढ़ेगी गर्मी एवं उमस

    adminBy adminMay 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – बच्चे, बुजुर्ग एवं गंभीर रोगियों को हिदायत

    कानपुर। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 17 मई से और अधिक गर्मी, धूप एवं उमस बढ़ेगी। उत्तर भारत में आसमान साफ रहेगा, जिससे धूप की किरणें सीधी पड़ेगी। इन सारी वजहों से तापमान बढ़ेंगे, गर्मी बढ़ेगी और आने वाले हफ्ते कहीं भी कोई राहत नहीं दिखाई पड़ रही है।

    चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने बुधवार को बताया कि ऐसी हालत में घरों से निकले तो पानी लेकर निकलें, पानी पीकर निकलें, कैप, अंगौछा, छाता लेकर निकलें और बच्चे, बड़े एवं बीमार लोग ऐसे में घर से बाहर निकलने से परहेज करें और सावधानी बरतें।

    अधिक गर्मी और उमस होने पर क्या करें
    डॉ.पांडेय ने बताया कि खूब सारे तरल पदार्थ, विशेषकर पानी पीकर हाइड्रेटेड रहें। टोपी और हल्के रंग एवं ढीले-ढाले कपड़े पहनकर शांत रहें और जरूरत पड़ने पर वातानुकूलित स्थान पर जाएं। हमेशा सनस्क्रीन पहनें जो यूवीए और यूवीबी दोनों किरणों से बचाता है, साथ ही सुरक्षात्मक कपड़े, टोपी और धूप का चश्मा भी पहनें। हर दो घंटे में सनस्क्रीन दोबारा लगाएं, भले ही वह वाटरप्रूफ हो। और सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक धूप से दूर रहें।

    धूप में 12 बजे से 3 बजे तक जाने से बचें

    मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि लंबे समय तक बाहर रहने से बचें, दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।

    जाने गर्मी से कैसे करें बचाव
    गर्मी से बचने के लिए तरल पदार्थों का प्रयोग बढ़ाएं, छाछ, बेल का शरबत, कच्चे आम का पना, सत्तू का शरबत, नींबू पानी, इसके साथ ही गर्मी के मौसम में 8 से 10 गिलास पानी अवश्य पिएं। इसके साथ ही तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी एवं प्याज का सेवन आवश्यक है। हालांकि ध्यान रहे कि गर्मी में आइसक्रीम या बर्फ के सेवन से बचना चाहिए। फलों का सेवन करने के बाद, तत्काल पानी न पीएं, नहीं तो वह घातक साबित हो सकता है।

    गर्मी में नियंत्रित करें नमक का प्रयोग
    डॉ. पांडेय ने बताया कि उमस एवं गर्मी में सबसे महत्वपूर्ण है कि खाने में नमक का प्रयोग बहुत हल्का करना चाहिए, नहीं तो अधिक नमक के प्रयोग से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और इसके साथ ही ब्लड प्रेशर में इसका काफी असर पड़ता है। इसके साथ ही गर्मी व उमस के समय हल्के एवं सूती कपड़ों का प्रयोग करें, जिससे शरीर से निकलने वाला पसीना जल्दी सूख जाए और तेज धूप में बच सकें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तर प्रदेश में इंडी गठबंधन को एक भी सीट नहीं मिलेगी : केशव प्रसाद मौर्य
    Next Article आयकर विभाग ने एसएफटी दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 मई तय की
    admin

      Related Posts

      तारातला गोदाम हादसा : मैं मदद के लिए चिल्ला रहा था और लोग मोबाइल से रील बना रहे थे

      June 27, 2026

      मुहर्रम ड्यूटी में मोबाइल चलाना पड़ा भारी, महिला सिपाही निलंबित

      June 27, 2026

      जेपी आंदोलन के हर सेनानी और लोकतंत्र के रक्षक को मिलेगा उचित सम्मान : मुख्यमंत्री

      June 25, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ
      • झारखंड की तीन बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे पर करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
      • बेकाबू कार की चपेट में आने से छह घायल
      • श्री बांके बिहारी: आस्था, रहस्य और प्रेम की एक अद्भुत कहानी
      • नक्सल प्रभावित रेलखंड में आरपीएफ की ड्रोन से निगरानी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version