Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ग्रामीण विकास विभाग में कुछ इस तरह से चल रहा था कमीशन का खेल, धनकुबेर चीफ इंजीनियर से मंत्री तक ऐसे पहुंची इडी
    Top Story

    ग्रामीण विकास विभाग में कुछ इस तरह से चल रहा था कमीशन का खेल, धनकुबेर चीफ इंजीनियर से मंत्री तक ऐसे पहुंची इडी

    adminBy adminMay 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। टेंडर कमिशन मामले में इडी ने मंत्री आलमगीर आलम को बुधवार रात गिरफ्तार किया। 10 हजार कमीशन खोरी से शुरू हुआ मामला मंत्री आलमगीर आलम के गिरफ्तारी तक जा पहुंचा। जांच अभी भी जारी है। धनकुबेर चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम से शुरू हुआ खेल झारखंड सरकार के मंत्री तक जा पहुंची। दरअसल, वीरेंद्र राम से जब इडी पूछताछ कर रही थी उस वक्त उसने मंत्री आलमगीर का नाम लिया था। इसके बाद करीब एक साल तक जांच करने के बाद 6 मई 2024 को इडी ने संजीव लाल के नौकर के घर पर छापेमारी की। छापेमारी में भारी मात्रा में पैसे की बरामदगी हुई उस वक्त मंत्री के आप्त सचिव संजीव लाल ने भी स्वीकार किया कि पैसे टेंडर मैनेज करने से जुड़े हुये हैं। यह भी बताया है कि टेंडर कमीशन के नाम पर किन-किन लोगों से रुपए लिया गया।

    महज 3 महीने में 35 करोड़ से अधिक की वसूली- इडी
    इडी ने अपनी जांच में पाया कि विभाग ने महज 3 महीने के ठेकों के कमीशन में 35 करोड़ से अधिक की वसूली हुई है। इसके बाद से ही आलमगीर आलम की गिरफ्तारी लगभग तय मानी जा रही थी। इडी ने अपनी जांच के बाद दावा किया है कि वीरेंद्र राम ने टेंडर में कमीशन के तौर पर मेसर्स लार्डस इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक महेंद्र गोप से साल 2022 के नवंबर महीने से जनवरी 2023 के बीच 4.50 करोड़ का कमीशन लिया। जिसे उन्होंने अपने परिजनों के अलग-अलग बैंक खाते में डलवाया था।

    वीरेंद्र राम ने बेटे के खाते में डलवाए 20 लाख 
    महेंद्र गोप ने इडी को बताया था कि चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के कहने पर ही उनके व्यक्ति को रुपयों की डिलिवरी की गई थी। इन पैसों से दिल्ली के छतरपुर में जमीन की खरीद की गई। वीरेंद्र राम के बेट आर्यन अंकुश के खाते में 20 लाख डालने की बात भी महेंद्र गोप ने स्वीकार की थी। आर्यन अंकुश स्कॉटलैंड में पढ़ाई करता है। चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम घर में एकमात्र कमाने वाला सदस्य है। उसने स्वयं यह बात स्वीकार की थी कि उसने आईटीआर में सारी जानकारी गलत दी थी। खाते में साल 2014-15 व 2018-19 के दौरान 9.30 करोड़ व दिसंबर 22 से जनवरी 2023 के बीच 4.50 करोड़ जमा होना ही, उनके जीवन भर के ज्ञात आय से काफी अधिक है।

    6 मई 2024 के इडी ने आप्त सचिव के नौकर के घर की थी छापेमारी
    इडी ने बीरेंद्र राम द्वारा दिये गये बयान और उसके ठिकानों से मिले दस्तावेज के आधार पर अपनी जांच जारी रखी। बीरेंद्र राम की गिरफ्तारी के 15 महीने बाद इडी ने छह मई की सुबह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और निजी सहायक जहांगीर आलम सहित कुछ इंजीनियरों और ठेकेदार के घर पर छापा मारा। इडी ने सात मई को भी कुछ इंजीनियर और ठेकेदार के ठिकानों पर छापा मारा। आठ मई, 2024 को इडी ने सचिवालय स्थित संजीव लाल के कमरे में छापा मारा। संजीव लाल के कमरे की तलाशी के लिए पहली बार कोई केंद्रीय जांच एजेंसी छापेमारी के लिये सचिवालय में घुसी थी। इस छापेमारी में कुल 37 करोड़ रुपये जब्त किये गये।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआबकारी घोटालाः आम आदमी पार्टी के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल करेगा इडी
    Next Article फंदे से लटका मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव
    admin

      Related Posts

      युवती ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

      May 7, 2026

      बिजली-पानी को लेकर भाजपा ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

      May 7, 2026

      खड़ी कार में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

      May 7, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बंगाल का ‘भगवा’ सूर्योदय: भय हार गया है और भरोसा जीत गया
      • बिहार में 32 मंत्री: सम्राट कैबिनेट में OBC-EBC का दबदबा, निशांत कुमार समेत इन नेताओं को मिली जगह
      • प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर वीर सैनिकों के शौर्य को किया नमन
      • राहुल सिन्हा ने की चंद्रनाथ हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, शमिक ने बताया पूर्व नियोजित
      • पटना में आज दोपहर सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार, शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मेगा रोड शो
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version