Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भाजपा के रहते कोई भी आरक्षण खत्म नहीं कर सकता : बाबूलाल
    Top Story

    भाजपा के रहते कोई भी आरक्षण खत्म नहीं कर सकता : बाबूलाल

    adminBy adminMay 16, 2024Updated:May 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पाकुड़ में बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी
    -गलत ढंग से कमाया हुआ पैसा मिलेगा, उसको जेल जाना ही पड़ेगा
    रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राजमहल लोकसभा के पाकुड़ जिले में बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के रहते कोई भी आदिवासी, दलित और ओबीसी के आरक्षण को खत्म नहीं कर सकता है। इंडी गठबंधन वाले दुष्प्रचार कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्ट मंत्री, अफसर और नेताओं पर कार्रवाई की है। वे जेल में बंद हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में बंद है। लोग कहते हैं कि उन्हें फंसा दिया गया है, पर वे अपनी करनी से जेल में है। उन्होंने राजमहल के पहाड़ों को अवैध रूप से खनन कर पत्थरों को बिहार और बंग्लादेश को बेच दिया। पैसे अपनी तिजोरी में भर लिये। बालू को यूपी और बिहार ले जाते रहे पर यहां के लोगों को बालू नहीं मिलता है। झारखंड के लोगों को प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए बालू नहीं मिलता है। लोगों को परेशानी हो रही है।

    उन्होंने कहा कि हेमंत अमरापाड़ा, लिट्टीपाड़ा में रात में कोयला की चोरी कराते थे। फर्जी कागज बनाकर जमीन को बेचने और बेचवाने का काम किया। पकुड़िया में 800 से 900 बीघा जमीन अपने भाई और बाकी लोगों के नाम से कराये हैं। ऐसे में झारखंड के लोग क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि आइएएस पूजा सिंघल के घर से 20 करोड रुपये मिले। वह भी जेल में है। अभी-अभी इस क्षेत्र से विधायक और सरकार में दूसरे नंबर के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के नौकर के घर में 35 करोड रुपये मिले। ये आप सबों से लूटा हुआ पैसा है। ठेकेदारी में कमीशन से लिया हुआ पैसा है। वेतन डेढ़ लाख रुपये मिलता है। वैसे में इतना पैसा कहां से आया। वेतन के हिसाब से 10 साल में या जीवन भर में भी इतना पैसा जमा नहीं होगा। यह पैसा राज्य की गरीब जनता का है। जिसके पास भी गलत ढंग से कमाया हुआ पैसा मिलेगा, उसको जेल जाना ही पड़ेगा।

    श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड सरकार को पत्र लिखकर हार गये कि गड़बड़ी हो रही है। अफसर भ्रष्टाचार कर रहा है। इसे ठीक करें, लेकिन राज्य सरकार कुछ करती नहीं है। राज्य सरकार खुद जांच करती, भ्रष्टाचारियों और बिचौलियों को पकड़ती, भ्रष्ट अफसरों को जेल में डालती, तो यह गड़बड़ी नहीं होती।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइडी का खुलासा : विभाग के प्रत्येक टेंडर में आलमगीर आलम टेंडर राशि का 1.5 प्रतिशत वसूलते थे कमीशन
    Next Article गरीबों की सेवा ही नरेंद्र मोदी की पहचान: संजय सेठ
    admin

      Related Posts

      टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

      June 12, 2025

      बढ़ते अपराध और अतिक्रमण के खिलाफ जन सुविधा मंच का विरोध प्रदर्शन

      June 12, 2025

      चतरा: घर में मिले लाखों के कैश और ब्राउन शुगर

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
      • बढ़ते अपराध और अतिक्रमण के खिलाफ जन सुविधा मंच का विरोध प्रदर्शन
      • चतरा: घर में मिले लाखों के कैश और ब्राउन शुगर
      • कुम्हार महासभा का 29 को सम्मान समारोह
      • झारखंड में बारिश नही होने से बढ़ी गर्मी, उमस से लोग परेशान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version