Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने पूरा किया एस्सार की ऑपरेशनल महान-सिपत ट्रांसमिशन संपत्तियों का अधिग्रहण
    बिजनेस

    अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने पूरा किया एस्सार की ऑपरेशनल महान-सिपत ट्रांसमिशन संपत्तियों का अधिग्रहण

    adminBy adminMay 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ने एस्सार ट्रांस्को लिमिटेड में 1,900 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है। यह शेयर अधिग्रहण जून 2022 में हुए निश्चित समझौतों के तहत हुआ है।

    इस अधिग्रहण में मध्य प्रदेश के महान और छत्तीसगढ़ के सिपत पूलिंग सबस्टेशन को जोड़ने वाली पूरी तरह से ऑपरेशनल 400 केवी, 673 सर्किट किलोमीटर की इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन लाइन शामिल है। यह प्रोजेक्ट सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (सीईआरसी) रेगुलेटेड रिटर्न फ्रेमवर्क के तहत संचालित हो रहा है और इसे 22 सितंबर 2018 को चालू किया गया था।

    एईएसएल के कैपिटल मैनेजमेंट के अनुसार एटीएसटीएल ने भी सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी शर्तों पर वित्तपोषण जुटाया है। यह एईएसएल के लिए पूंजी जुटाने के मामले में एक नया बेंचमार्क है, जो इसके ऑपरेशनल एसेट्स के लिए कम लागत वाले ऋण को अनलॉक करता है। यह फाइनेंसिंग एक लॉन्ग-टर्म लाइसेंस लाइफ के साथ एईएसएल के यूटिलिटी कैश-फ्लो की गुणवत्ता का भी उदहारण पेश करता है, जिसे एक स्थिर रेगुलेटरी फ्रेमवर्क का समर्थन प्राप्त है। एमयूएफजी बैंक लिमिटेड इस वित्तपोषण के लिए एकमात्र ऋणदाता है।

    महान-सिपत ट्रांसमिशन नेटवर्क के अधिग्रहण से मध्य भारत में एईएसएल की उपस्थिति मजबूत होगी, जहां अब इसकी 4 ऑपरेटिंग संपत्तियां हैं, जिनमें कुल 3,373 सर्किट किलोमीटर लाइनें शामिल हैं। यह अधिग्रहण मौजूदा क्षमता को बढ़ाने और ऑपरेशनल सहयोग के माध्यम से दक्षता लाने तथा नेटवर्क प्रभाव बनाने के एईएसएल के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसत्ता की ललक में लालू यादव पिछड़ों की विरोधी कांग्रेस की गोद में बैठ गए : अमित शाह
    Next Article महिंद्रा एंड महिंद्रा का चौथी तिमाही में मुनाफा चार फीसदी बढ़ा
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में 3 दिन की गिरावट के बाद चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी कीमत

      June 19, 2025

      स्टॉक मार्केट में मोनोलिथिक इंडिया की धांसू एंट्री, प्रीमियम लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

      June 19, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली बढ़त, गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने की रिकवरी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version