Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पीओके भारत का है, रहेगा और हम इसे लेकर रहेंगे : अमित शाह
    देश

    पीओके भारत का है, रहेगा और हम इसे लेकर रहेंगे : अमित शाह

    adminBy adminMay 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रायबरेली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मणिशंकर अय्यर और फारूख अब्दुल्ला कहते हैं कि पीओके की बात मत करो। पाकिस्तान के पास एटम बम है। मैं आज यहां से कहकर जाता हूं, आपको डरना है तो डरिये लेकिन पीओके भारत का है, रहेगा और हम इसे लेकर रहेंगे।

    केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एसबीएस कान्वेंट स्कूल के सामने मैदान, परशुरामपुर, थिकाही जगतपुर सलोन रोड में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल के बाद नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की है। ये कांग्रेस वाले कहते हैं कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ढंग से नहीं हुई। लेकिन, मेरी बात याद रखना अगर ये इंडी अलायंस वाले आ गए, तो ये राम मंदिर पर फिर से बाबरी ताला लगा देंगे।

    अपने बेटों को प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री बनाना चाहते इंडी के नेता

    अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग केवल अपने परिवारों के लिए राजनीति करने वाली कांग्रेस और सपा का पूरी तरह सफाया करने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इंडी अलायंस परिवारवादी गठबंधन है। ये सिर्फ अपने परिवार की सोचते हैं। लालू प्रसाद यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। ममता बनर्जी अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। वह कह रहे हैं कि रायबरेली और अमेठी की सीट हमारे परिवार की सीट हैं। मैं इनसे पूछना चाहता हूं कि इन्हें किसने विरासत में दी ये सीट ? राबरेली व अमेठी वाले जिसे चाहेंगे वहीं संसद जायेगा। जो संकट में साथ रहता है जो विकास की बात करता है। मैं डंके की चोट पर कह रहा हूं कि अमेठी में स्मृति बहन और रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह जीतेंगे और ये दोनों सीट पीएम मोदी की झोली में जाने वाली हैं।

    केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश से गुंडों को चुन-चुनकर साफ करने का काम योगी आदित्यनाथ ने किया है। जो परिवार की सीट कहते हैं, उनकी लोकसभा में 70 साल से कलेक्टर ऑफिस नहीं था। 2018 में वहां कलेक्टर ऑफिस की नींव डालने का काम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किया है।

    दिनेश प्रताप सिंह जैसा हर समय जनता के बीच रहने वाला प्रत्याशी मोदी ने आपको दिया है। मैं आपको गारंटी देकर जाता हूं, दिनेश प्रताप को चुन लीजिए, आपकी हर जरूरत के वक्त ये आपको मिलेंगे। ये मेरी जिम्मेदारी है।

    जन प्रतिनिधि ऐसा चुनिए जो आपके काम आए। वहीं स्मृति ईरानी मुंबई से आई हैं। 2014 में जब मैं यहां उनके प्रचार में आया, तो मुझे लगा कि यहां स्मृति ईरानी क्या करेंगी। तब उन्होंने कहा कि अमित भाई, मैं यहां घर बनाउंगी और यहीं रहूंगी। आज उन्होंने गौरीगंज में घर भी बना लिया है और वहीं रहती हैं। अमेठी और रायबरेली सालों से गांधी परिवार को अपना नेता मानते रहे। मगर उन्होंने कभी इन्हें अपना नहीं माना। यहां कम से कम 600 लोग अलग-अलग दुर्घटना में मारे गए लेकिन सोनिया गांधी मिलने नहीं आईं। मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। मैं आपसे अपील कर रहा हूं, दोनों सीट (अमेठी और रायबरेली) के मतदाता मोदी की विकास गंगा से जुड़ जाइये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेजरीवाल के निजी सचिव बिभव को राष्ट्रीय महिला आयोग ने फिर जारी किया नोटिस
    Next Article तीसरे कार्यकाल में समान नागरिक संहिता लागू करेगी मोदी सरकार : राजनाथ
    admin

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version