Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»गोली लगने से जख्मी व्यवसायी की मौत पर आक्रोश मार्च, थाना का घेराव
    झारखंड

    गोली लगने से जख्मी व्यवसायी की मौत पर आक्रोश मार्च, थाना का घेराव

    adminBy adminMay 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। छतरपुर थाना क्षेत्र के खाटिन निवासी व्यवसायी संतोष साहू की गोली लगने के 22 दिनों बाद रिम्स में मौत हो जाने से आक्रोशित व्यवसायियों एवं महिलाओं ने शुक्रवार को छतरपुर में आक्रोश मार्च निकाला । इस दौरान करीब एक घंटे तक थाना घेरकर प्रदर्शन किया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने एसडीपीओ नौशाद आलम से मुलाकात की। एसडीपीओ और थाना प्रभारी संजय रंजन के आश्वासन के बाद लोगों ने जपला मोड़ से जाम हटाया।

    आक्रोश मार्च छत्तरपुर के जपला चौक से होते हुए अनुमंडल कार्यालय तक निकाला गया। लोग हाथों में तख्तियां लेकर, काला पट्टी बांध कर आन्दोलन में शामिल हुए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की गयी। 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत संतोष को लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

    अंतरजातीय शादी से नाराज लड़की के भाइयों ने संतोष साहू (ससुर) को गोली मार दी थी। 29 अप्रैल को खैनी कारोबारी संतोष साव को गोली मारी गई थी। संतोष साव के शरीर में दो गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पहले मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया था, जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया था। रिम्स में इलाज चलने के क्रम में गुरूवार को मौत हो गयी थी।

    दरअसल, संतोष साव के बेटे ने अंतरजातीय विवाह किया था। शादी के बाद से उसकी बहू के भाई और परिजन नाराज थे। 29 अप्रैल की रात खैनी कारोबारी संतोष साव अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे, इसी क्रम में बहू के भाइयों ने उन्हें गोली मार दी थी। इस वारदात के बाद पुलिस ने गोली मारने के आरोपी आशुतोष कुमार सिंह और रौशन सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा और तीन जिंदा गोली बरामद की थी। संतोष सिंह छतरपुर थाना क्षेत्र के कवल कुरकुटा, जबकि रौशन सिंह बिहार के सासाराम के मॉडल थाना क्षेत्र के रहने वाला है।

    जुलूस में शामिल व्यवसायी वर्ग, समाजसेवी तथा काफी संख्या में महिलाएं व कई गणयमान्य लोगों ने छत्तरपुर प्रखंड में हो रही अपराधी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की तथा घटना में शामिल अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग की। मुख्य मांगों में सन्तोष साहू हत्याकांड की साजिशकर्ता बेबी देवी एवं तीसरे हत्यारे की गिरफ्तारी, वही प्रखंड क्षेत्रों के व्यवसायियों को सुरक्षा प्रदान करने, 24 घंटे खासकर रात्रि में पुलिस गश्ती के साथ एक टाईगर मोबाइल की टीम होनी चाहिए, जिससे अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

    गुरुवार को रिम्स में संतोष साहू ने लगभग चार बजे अंतिम सांस ली, उसके बाद शुक्रवार की सुबह 11 बजे उनके शव का पोस्टमार्टम करके परिजन को साैंप दिया गया। संध्या में खाटिन घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रदर्शन में समाजिक कार्यकर्ता अरविंद गुप्ता उर्फ चुनमुन ने कहा कि संतोष साहू के निधन से बहुत मर्माहत हूं और पुलिस प्रशासन से मांग करता हूं कि घटना में शामिल सभी अपराधियों को और इसके सूत्रधारों को पुलिस गिरफ्तार करे। साथ ही साथ छतरपुर शहरी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवा कर सुरक्षा व्यवस्था की मुकम्मल इंतजाम भी पुलिस करे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाल संरक्षण समिति के प्रयास से बाल विवाह का शिकार होने से बची किशोर
    Next Article हजारीबाग में भाकपा कार्यकर्ताओं की बैठक
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version