Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मोदी राज में सुरक्षित है सनातन और आरक्षण: एनडीए प्रत्याशी संजय
    राज्य

    मोदी राज में सुरक्षित है सनातन और आरक्षण: एनडीए प्रत्याशी संजय

    adminBy adminMay 17, 2024Updated:May 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेतिया। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर वर्तमान सांसद व एनडीए प्रत्याशी डॉ संजय जायसवाल ने आज नौतन विधानसभा के सनसरैया, खड्डा, दक्षिणी तेलुआ, डाबड़ीया, गहीरी आदि पंचायतों के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की तथा जीत का आशीर्वाद मांगा।

    उन्होंने कहा कि इतने वर्षों तक चंपारण को विकास से महरूम बनने वाले लोग एक बार फिर से लोगों को बरगलाने में जुटे हुए हैं। विपक्षी ताकतों द्वारा झूठ बोल कर लोगों को आरक्षण आदि के नाम पर डराने की कोशिश की जा रही है लेकिन चंपारण के लोग जानते हैं कि इन विपक्षियों का एकमात्र उद्देश्य सत्ता पाना है, लोगों की सेवा करना नहीं। जनता जानती है, विकास, सनातन और आरक्षण सब मोदी सरकार में ही सुरक्षित है।

    विपक्ष को सनातन विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि चंपारण के लोग भूले नहीं है कि कैसे इनके नेताओं ने हर मौके पर सनातन धर्म का बार-बार अपमान किया है। कैसे इनके नेताओं ने अभी हाल तक रामचरितमानस और सनातन के देवी-देवताओं को अपशब्द कह कर राज्य में सांप्रदायिक तनाव घोलने का प्रयास किया था। यहां तक कि इनके नेताओं ने 500 साल बाद बने राम-मन्दिर में हुई प्राण-प्रतिष्ठा पूजा का बहिष्कार तक कर दिया था। वह लोग जान लें चंपारण के लोग भगवान राम और बिहार की बेटी माता सीता या मां दुर्गा का अपमान सहन करने वाले नहीं है।

    डॉ जायसवाल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी के बाद यह प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ही हैं,जिन्होंने गरीब सवर्णों को 10% आरक्षण का अधिकार दिया। उन्होंने ने ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये संसद में महिलाओं की भागीदारी को 33% सुनिश्चित किया।इसी तरह बिहार में नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एनडीए ने सत्ता संभालते ही महिलाओं के नेतृत्व पर विश्वास किया और उन्हें शिक्षा विभाग में 50% अन्य सरकारी नौकरियों तथा पोस्टिंग में 35% के आरक्षण का अधिकार दिया।

    उन्होंने कहा कि विपक्ष को जान लेना चाहिए कि उनकी झूठ की राजनीति अब चलने वाली नहीं है. जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगर्मी सातवें आसमान पर, तापमान पहुंचा 38 के पार,नगर निगम ने की पियाउ की व्यवस्था
    Next Article रांची में 214 आर्म्स लाइसेंस रद्द
    admin

      Related Posts

      रोचक है बिहार के जमुई से विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने तक शैलेश का सफर

      September 28, 2025

      बिहार माता सीता की जन्मभूमि और सदियों से विश्व को प्रेरित करने वाली पवित्र धरती है : उपराष्ट्रपति

      September 28, 2025

      केंद्रीय मंत्री और बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री नीतीश से की मुलाकात

      September 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पूर्व प्रधानमंत्री ओली सहित पांच लोगों के काठमांडू छोड़ने पर न्यायिक आयोग ने प्रतिबंध लगाया
      • गृहमंत्री का निर्देश-नेपाल की हिंसक घटनाओं में शामिल युवाओं की गिरफ्तारी न की जाए
      • रोचक है बिहार के जमुई से विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने तक शैलेश का सफर
      • बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हर्षवर्धन
      • आईसीसी ने महिला विश्व कप 2025 के कमेंट्री पैनल का किया ऐलान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version