Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»देश छोड़कर फरार हुईं थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा
    दुनिया

    देश छोड़कर फरार हुईं थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 25, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बैंकॉक: थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद देश छोड़कर फरार हो गई हैं। यिंगलक शुक्रवार को सुनवाई के लिए अदालत में पेश नहीं हो पाई थी, जिसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यिंगलक ने अचानक ही देश छोड़ने का फैसला किया था। गौरतलब है कि 2014 में सैन्य तख्तापलट के जरिए यिंगलक की सरकार को हटा दिया गया था।

    शीर्ष अदालत ने चावल सब्सिडी घोटाले में सुनवाई के लिए अदालत नहीं पहुंचने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया। यदि उन्हें चावल सब्सिडी नीति में लापरवाही के मामले में दोषी ठहराया जाता है, तो उन्हें 10 साल के कारावास और राजनीति से जीवन भर के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, थाईलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए उनके हजारों समर्थक शुक्रवार को इंतजार कर रहे थे, लेकिन वह दिखाई नहीं दीं। न्यायाधीशों ने यिंगलक के वकील के उन बयानों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि वह सिर चकराने की बीमारी से पीड़ित हैं लेकिन वकील उनके मेडिकल दस्तावेज अदालत के समक्ष पेश नहीं करा पाए थे।

    अदालत ने यिंगलक के तीन करोड़ बाहट की जमानत राशि को भी जब्त करने के आदेश दिए। यिंगलक ने गुरुवार को फेसबुक के जरिए अपने समर्थकों से कहा था कि वह शुक्रवार को अदालत नहीं जाएंगी और अपने घर में ही रहेंगी। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्हें आखिरी बार बुधवार को बैंकॉक में देखा गया था। यिंगलक के भाई थाक्सिन शिनावात्रा भी थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री हैं। भ्रष्टाचार का दोषी ठहराए जाने और 2 साल के कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद वह वर्ष 2008 में देश छोड़कर चले गए थे। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटे। उनका थाईलैंड का पासपोर्ट भी निरस्त किया जा चुका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली : अस्पताल में मृत मिला चिकित्सक, गला रेतकर हत्या
    Next Article अखिलेश पर मुलायम बना सकते हैं अपनी कृपा?
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रूस ने यूक्रेन पर दागे 273 ड्रोन, अबतक का सबसे बड़ा हमला

    May 18, 2025

    चीन की विमान कंपनियों ने नेपाल का कानून मानने से क्या इनकार, सरकार को नहीं देतीं टैक्स

    May 18, 2025

    अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव

    May 16, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version