हजारीबाग। हजारीबाग के पूर्व सांसद सह भाकपा के वरिष्ठ नेता भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस और भाजपा भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी,विस्थापन,दोहन का जड़ है। आज देश की जनता महंगाई,भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, से जूझ रही है।
वहीं भाजपा देश में सांप्रदायिक द्वेष फैलाकर फिर सत्ता में काबिज होना चाहती है। भाजपा के प्रधानमंत्री, वरीय मंत्री, अन्य नेता या उम्मीदवार को भी देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई ,बेरोजगारी, पलायन, विस्थापन की बात कोई नहीं करते हैं। अगर गलती से भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई। तो देश का लोकतंत्र और संविधान पर खतरा है। झारखंड में भी कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी। जिसमें भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है ।कई आईएएस अधिकारी भी जेल में है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम के सचिव और नौकर के घर से 36 करोड़ रुपया की बरामदगी से भ्रष्टाचार उजागर हुई है। जबकि भाकपा हमेशा से भ्रष्टाचार महंगाई बेरोजगारी सांप्रदायिकता के खिलाफ, विस्थापन एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर लड़ाई लड़ी है और लड़ते रहेगी। उन्होंने भाकपा प्रत्याशी अनिरुद्ध कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील की।