Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»KLF आतंकी समेत 6 फरार, 3 सस्पेंड, सर्च ऑपरेशन जारी
    देश

    KLF आतंकी समेत 6 फरार, 3 सस्पेंड, सर्च ऑपरेशन जारी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 27, 2016No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चंडीगढ़,पटियाला:  पंजाब के पटियाला जिले में नाभा जेल पर हमले और खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट (KLF) के चीफ आतंकी हरमिंदर मिंटू समेत 6 कैदियों के फरार होने के मामले में केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार से रिपेार्ट मांगी है। वहीं इस मामले में पंजाब सरकार ने आज महानिदेशक (जेल) को निलंबित कर दिया। साथ ही नाभा जेल के अधीक्षक एवं उपाधीक्षक को बर्खास्त कर दिया। इस घटना की जांच एक विशेष टीम को सौंपी गई है। जेल ब्रेक मामले पर डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने जहां पाकिस्तान के हाथ होने की आशंका जाहिर की है वहीं कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब सरकार के हाथ होने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

    नाभा जेल पर हमले और 6 कैदियों के फरार होने के बाद एक आपात बैठक बुलाई है। इसके अलावा गृह विभाग का प्रभार संभाल रहे उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने संवाददाताओं से कहा, महानिदेशक (जेल) को निलंबित कर दिया गया है, जेल अधीक्षक एवं उपाधीक्षक बर्खास्त कर दिए गए हैं। भागे कैदियों का पता लगाने के लिए एक तलाशी अभियान छेड़ा गया है तथा इस काम के लिए एक विशेष कार्यबल गठित किया गया है। विशेष जांच दल को तीन दिन में रिपोर्ट देनी होगी।

    नाभा जेल से भागे अपराधियों की धर पकड़ के दौरान रविवार को पुलिस गोलीबारी में गलती से एक लड़की के मारे जाने की खबर है। खबरों के मुताबिक पटियाला पुलिस ने समराला नाका के करीब एक कार के नहीं रुकने के बाद उसमें बैठे लोगों पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में कार में बैठी 24 वर्षीय रीना नाम की एक लड़की की मौत हो गई। कार में एक बैंड पार्टी के लोग बैठे थे।

    पंजाब के पटियाला स्थित नाभा जेल पर आज सुबह करीब 9 बजे 10 अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। इस हमले में वे खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के सरगना हरमिंदर मिंटू को छुड़ाकर ले गए। इस हमले में कुल 6 लोग फरार हो गए। इनमें दो आतंकी बताए जाते हैं।

    रविवार सुबह 10 हथियारबंद लोग पुलिस की वर्दी में नाभा जेल में घुस आए और करीब 200 राउंड गोलियां चलाईं। इसी बीच हरमिंदर मिंटू के साथ गुरप्रीत सिंह, विक्की गोंदरा, नितिन देओल, विक्रमजीत सिंह विक्की फरार हो गए।

    पुलिस ने बताया कि पुलिस की वर्दी में आए युवकों के एक समूह ने जेल पर हमला किया और अंधाधुंध गोलीबारी की।उन्होंने बताया कि जेल से एक खूंखार आतंकवादी मिंटू सहित पांच कैदी भाग गए।

    49 वर्षीय मिंटू को पंजाब पुलिस ने 2014 में दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअडडे से पकड़ा था। उसे सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर 2008 में हुए हमले तथा 2010 में हलवाड़ा वायुसेना स्टेशन में विस्फोटक मिलने सहित 10 मामलों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा पंजाब में शिवसेना के तीन नेताओं की हत्या की साजिश रचने के केस में भी वह वांछित था। खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का सरगना बनने से पहले मिंटू बब्बर खालसा का आतंकी था।

    बब्बर खालसा से अलग होने के बाद मिंटू पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से ट्रेनिंग ले चुका है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि उसके संगठन को आईएसआई से फंड भी मिलता रहा है। वह कई बार पाकिस्तान जा चुका है। आईएसआई के पैसों पर ही हरमिंदर 2010 और 2013 में यूरोप गया। वहां इटली, बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस और दूसरे देशों में उसने वैसे लोगों से संपर्क साधा जो भारत में आतंकी गतिविधियों के लिए सहयोग दे सकते थे। 2013 में वह पहले पाकिस्तान गया था और उसके बाद यूरोप गया।

    2014 में जब उसे दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया तब वह मलेशिया के नकली पासपोर्ट पर सफर कर रहा था। पासपोर्ट में उसका नाम गुरदीप सिंह था। मिंटू के बारे में बताया जाता है कि यूरोप के अलावा उसने दक्षिण पूर्व एशिया के देश, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार और थाइलैंड में उसने संगठन का जाल फैला रखा है। पहले वह थाइलैंड से अपने ऑपरेशन को अंजाम देता था।

    1970 के दशक में पंजाब में जनरैल सिंह भिंडरावाले के नेतृत्व में खालिस्तान की मांग उठी। अगले कुछ सालों में अलग खालिस्तान की मांग पर राज्य भर में हिंसक प्रदर्शन शुरू हुए। 1980 के दशक में अलग सिख प्रदेश की मांग को लेकर पंजाब में कई आतंकी संगठन सक्रिय हुए जिसमें भिंडरावाले टाइगर फोर्स ऑफ खालिस्तान, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स, बब्बर खालसा इंटरनेशनल, खालिस्तान टाइगर फोर्स, खालिस्तान कमांडो फोर्स, खालिस्तान लिबरेशन फोर्स जैसे संगठन शामिल थे। इन संगठनों के बड़े आतंकी विदेशों में रहकर यहां भारत में आतंक फैलाते हैं। आपको बता दें कि 2014 में ही मिंटू के अलावा सबसे बड़े सिख आतंकवादी गिरोह बब्बर खालसा के चीफ रतनदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम मोदी ने भारत बंद के मुद्दे पर विपक्षी दलों को घेरा
    Next Article केजरीवाल का ‘दलित प्रेम’ सिर्फ दिखावा: दिल्ली अकाली दल
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

    June 8, 2025

    भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

    June 8, 2025

    विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

    June 7, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
    • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
    • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
    • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
    • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version