Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम से पूछताछ और डिजिटल डिवाइस से इडी को कमीशनखोरी के मिले नये तथ्य
    Top Story

    झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम से पूछताछ और डिजिटल डिवाइस से इडी को कमीशनखोरी के मिले नये तथ्य

    adminBy adminMay 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मनी लाउंड्रिंग व टेंडर कमीशन घोटाले में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव कुमार लाल और उसके निजी सहायक जहांगीर की रिमांड अवधि समाप्त होने की वजह से इडी ने इन्हें शनिवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया। पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद संजीव लाल और जहांगीर की रिमांड अवधि और तीन दिनों के लिए बढ़ा दी। इडी की ओर से दायर रिमांड पिटीशन में यह कहा गया था कि आलमगीर आलम से पूछताछ जारी है। उनके बयान और अन्य अभियुक्तों के डिजिटल डिवाइस से मिले आंकड़ों से कमीशनखोरी से जुड़े नये तथ्यों की जानकारी मिल रही है।

    संजीव लाल और जहांगीर के डिजिटल डिवाइस से मिली नयी जानकारियां
    इसके अलावा संजीव लाल और जहांगीर के डिजिटल डिवाइस से भी कुछ नयी जानकारियां मिली हैं। विभाग में जारी कमीशनखोरी को इन नये तथ्यों से जोड़ कर देखना जरूरी है। संजीव लाल और जहांगीर आलम सही-सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। वे सूचनाओं को छिपा कर मामले को दिग्भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि इस बात को जानना जरूरी है कि अर्थव्यवस्था में इन लोगों द्वारा कितना काला घन शामिल किया गया है। रिमांड पिटीशन में कहा गया कि संजीव लाल द्वारा मंत्री के लिए कमीशन वसूली जाती थी।

    कमीशन की रकम को रखा जाता था जहांगीर के घर पर
    कमीशन की इस रकम को जहांगीर के घर पर रखा जाता था। जहांगीर के घर से बरामद 32.20 करोड़ रुपये मंत्री आलमगीर आलम के ही हैं। मनी लाउंड्रिंग में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए अभियुक्तों से अभी और पूछताछ की जरूरत है। इस कारण दोनों को रिमांड पर दिया जाये। वहीं संजीव लाल के वकील ने इडी की रिमांड पिटीशन का विरोध किया। उन्होंने कहा कि संजीव लाल जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं। इडी के सवालों का जवाब भी दे रहे हैं। रिमांड पर लेकर उनसे काफी पूछताछ की जा चुकी है। इस कारण और रिमांड पर देने की जरूरत नहीं है। पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद दोनों की रिमांड अवधि बढ़ा दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकतंत्र मेरी रगों में दौड़ता है: नरेन्द्र मोदी
    Next Article जनता दरबार में दो मामले हुए निष्पादित
    admin

      Related Posts

      हजारीबाग में कारोबारी विनय सिंह का शोरूम सील: एसीबी ने 8 घंटे की जांच के बाद की कार्रवाई, फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं विनय सिंह

      September 29, 2025

      महासप्तमी को खुला मां दुर्गा का पट्ट, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

      September 29, 2025

      उपायुक्त और एसएसपी ने दुर्गा पूजा पंडालों का बाइक से किया निरीक्षण

      September 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हजारीबाग में कारोबारी विनय सिंह का शोरूम सील: एसीबी ने 8 घंटे की जांच के बाद की कार्रवाई, फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं विनय सिंह
      • नोएडा में सात किशोरियों लापता, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
      • शारदीय नवरात्र: सातवें दिन मां कालरात्रि के दरबार में श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी
      • सप्तमी की रात कोलकाता में उमड़ा जनसैलाब, पंडालों में घंटों लगी रहीं कतारें
      • पोठिया पुलिस ने 700 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version