Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पांकी विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए 326 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, 20 को है मतदान
    Top Story

    पांकी विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए 326 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, 20 को है मतदान

    adminBy adminMay 19, 2024Updated:May 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। चतरा लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले पलामू जिले के पांकी विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए 326 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टी रविवार को रवाना हुई। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के जीएलए कालेज स्थित डिस्पैच सेंटर से सभी कर्मियों को ईवीएम, वीवीपीएटी सहित अन्य चुनाव सामग्रियों के साथ भेजा गया। चुनाव सम्पन्न कराकर कर्मी ईवीएम को लेकर जमा करने चतरा के स्ट्रॉन्ग रूम जाएंगे। बता दें कि इस इलाके में 20 मई को वोटिंग होगी। पांकी विस क्षेत्र में पांकी के अलावा मनातू, तरहसी, पांकी, लेस्लीगंज और सतबरवा प्रखंड की चार पंचायत के क्षेत्र आते हैं। इस इलाके में चुनाव कराना प्रशासन के लिए हमेशा से चुनौती रहा है। अति नक्सल प्रभावित इलाके के रूप में इसकी पहचान रही है।

    पलामू संसदीय सीट पर शांति पूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के बाद पुलिस का पूरा फोकस पांकी विधानसभा में चुनाव पर है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशि रंजन ने सभी मतदान कर्मियों को रवाना करते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने की शुभकामनाएं दी। साथ ही चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार जरूरी टिप्स भी दिए और उसके अनुसार ही पोलिंग कराने का निर्देश दिये।

    चुनाव को लेकर बिहार से सटने वाले मनातू के बॉर्डर पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। पुलिस के अधिकारी सुरक्षित चुनाव कराने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। पांकी विधानसभा में वोटर की संख्या 3 लाख 20 हजार 2 सौ 66 है, जिसमें 1लाख 64 हजार 6 सौ 41 पुरुष वोटर हैं और 1लाख 55 हजार 6 सौ 25 महिला मतदाता हैं। पांकी विधानसभा के वोटर चतरा सीट पर निर्णायक भूमिका में होते हैं। इस इलाके के वोटर की संख्या चुनाव में जीत – हार के फैसले के लिए अहम है। यही कारण है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशी इस क्षेत्र के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।

    18 से 19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं की संख्या 14437 है, जिसमें महिला मतदाता 9515 हैं तो पुरुष मतदाता 4922 हैं। 20 से 29 आयु वर्ग के मतदाता 88047 हैं। इसमें पुरुष वोटर 46813 और महिला 41234 हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगोड्डा में पेट्रोल छिड़ककर गर्भवती महिला को जिंदा जलाया, एक गंभीर
    Next Article भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version