Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, जलाने से पूर्व शव को पुलिस ने किया बरामद
    राज्य

    दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, जलाने से पूर्व शव को पुलिस ने किया बरामद

    adminBy adminMay 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नवादा। नवादा जिले के नारदीगंज थाना इलाके के जोराबर बिगहा गांव में रविवार को एक महिला की हत्या ससुराल के लोगों ने कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाने की तैयारी थी लेकिन मायके वालों की सक्रियता से ऐसा संभव नहीं हो सका। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने गांव के बधार में सोता (आहर) से शव को बरामद कर लिया।

    पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है। मृतका नारदीगंज थाना क्षेत्र के जोराबर बिगहा निवासी दुलारचंद चौहान की 20 वर्षीया पत्नी ललिता देवी हैं। गला घोंट कर हत्या करने की बात सामने आ रही है।

    मृतका का मायके इसी जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के झुनाठी गांव बताया गया है। वह रामजन्म चौहान की बेटी थी। एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। शादी के समय पल्सर बाइक, साढ़े सात लाख रुपए नगद समेत अन्य सामान दिया गया था। हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई थी।

    घटना की सूचना गांव वाले ने मायके वालों को दिया, तब उसके पिता के अलावा भाई चंद्रमौली चौहान, दलेलपुर निवासी मामा जयमंगल चौहान समेत अन्य लोग पहुंचे थे। घर में कोई नहीं मिले। तब पुलिस की डायल 112 पर सूचना दिया, शव की खोजबीन शुरू हुई। ।

    गांव वाले ने कहा कि शव डोहरा घाट में है लेकिन वहां भी पुलिस को नहीं मिली। तब पुनः दूसरी बार 112 पर पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद मृतका का शव रजौर व जोराबर बिगहा गांव के बीच सोता (पइन) में शव मिला। पइन काफी गढ्ढा था, वहां शव को जलाने के लिए ले जाया गया था।

    खटिया पर शव पड़ा था। शव जलाने के लिए ले जाया गया लकड़ी, किरासन तेल व तीसी भी बरामद हुआ। कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा है। घटना के पीछे दहेज की मांग की पूर्ति नहीं होना बताया जा रहा है।

    मृतका के पति राजमिस्त्री का काम करते हैं। इधर,मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि वह खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल शतरंज बिलो-1800 कैटेगरी में रोहन प्रथम
    Next Article बिहार सरकार की जमीन पर पक्का निर्माण करवाने से ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
    admin

      Related Posts

      रोचक है बिहार के जमुई से विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने तक शैलेश का सफर

      September 28, 2025

      बिहार माता सीता की जन्मभूमि और सदियों से विश्व को प्रेरित करने वाली पवित्र धरती है : उपराष्ट्रपति

      September 28, 2025

      केंद्रीय मंत्री और बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री नीतीश से की मुलाकात

      September 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पूर्व प्रधानमंत्री ओली सहित पांच लोगों के काठमांडू छोड़ने पर न्यायिक आयोग ने प्रतिबंध लगाया
      • गृहमंत्री का निर्देश-नेपाल की हिंसक घटनाओं में शामिल युवाओं की गिरफ्तारी न की जाए
      • रोचक है बिहार के जमुई से विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने तक शैलेश का सफर
      • बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हर्षवर्धन
      • आईसीसी ने महिला विश्व कप 2025 के कमेंट्री पैनल का किया ऐलान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version