Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 21 मईः सुष्मिता सेन के सिर सजा मिस यूनिवर्स का ताज
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 21 मईः सुष्मिता सेन के सिर सजा मिस यूनिवर्स का ताज

    adminBy adminMay 20, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 21 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के संदर्भ में भारत के लिए खास है। भारतीय सुंदरी सुष्मिता सेन ने 21 मई, 1994 को मनीला में आयोजित प्रतियोगिता में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला थीं। मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सुष्मिता का मुकाबला ऐश्वर्या राय से हुआ था, जो उसी साल मिस वर्ल्ड बनी थीं। सुष्मिता जब मिस यूनिवर्स के मुकाबले में पहुंचीं तो उनके दो जवाबों ने जीतने में उनकी मदद की। उनसे पूछा गया- आपके पास पैसा और वक्त होगा तो आप क्या एडवेंचर करना चाहेंगी? इस पर सुष्मिता का जवाब था- दुनिया में बेस्ट एडवेंचर बच्चे होते हैं। मेरे पास वक्त और पैसा होगा तो मैं बच्चों के लिए कुछ करना चाहूंगी। उनके साथ समय बिताना चाहूंगी। इसके बाद पूछा गया था- आपके लिए महिला होने का मतलब क्या है? इस पर सुष्मिता ने कहा था- महिला होना भगवान का दिया तोहफा है। बच्चे की उत्पत्ति उसकी मां से होती है, जो एक महिला है। महिलाएं पुरुषों के साथ अपने प्यार को साझा करती हैं और उन्हें भी प्यार, देखभाल और शेयरिंग करना सिखाती हैं।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1502: पुर्तगाल के जोआओ दा नोवा ने दक्षिण अटलांटिक महासागर में सेंट हेलेना द्वीप की खोज की।

    1819: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर पहली बार साइकिल देखी गई। इसे तब स्विफ्ट वॉकर नाम दिया गया।

    1840: न्यूजीलैंड को ब्रिटेन का उपनिवेश घोषित किया गया।

    1851: दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में गुलामी प्रथा समाप्त ।

    1881: अमेरिकी रेड क्रॉस संस्था की स्थापना।

    1904: पेरिस में फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) की स्थापना।

    1918: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने महिलाओं को मतदान की अनुमति दी।

    1927: अमेरिका के एक पायलट चार्ल्स लिंडनबर्ग ने एक छोटे से विमान से न्यूयॉर्क से पेरिस के बीच बिना रुके पहली अटलांटिक पार उड़ान भरी।

    1935: क्वेटा शहर (अब पाकिस्तान में) भूकंप में तबाह, 30 हजार से अधिक लोगों की मौत।

    1961: दक्षिण अफ्रीका के अलाबामा के मोंटगुमरी शहर में श्वेत और अश्वेत लोगों के बीच टकराव। रंगभेद का विरोध करने वाले डॉ. मार्टिन लूथर किंग की सभा के दौरान श्वेत लोगों द्वारा हंगामा करने से झगड़ा शुरू हुआ।

    1981ः पियरे मोरो फ्रांस के प्रधानमंत्री नियुक्त।

    1991: तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में आत्मघामी बम हमले में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या।

    1994ः दक्षिणी यमन ने उत्तरी यमन से अलग होने की घोषणा की।

    1994: सुष्मिता सेन ने मनीला में संपन्न 43वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में जीत हासिल की।

    1996ः प्रसिद्ध शीतल पेय कम्पनी पेप्सी ने विश्व में पहली बार अंतरिक्ष में विज्ञापन फिल्म बनाने की घोषणा की।

    1996ः नई दिल्ली में ब्लास्ट में 25 लोगों की मौत। कश्मीर अलगाववादियों ने ली जिम्मेदारी।

    1997ः जबलपुर के पास एपिसेंटर वाला भूकंप। 27 की मौत।

    1998ः 32 वर्षों तक लगातार इंडोनेशिया पर शासन करने वाले राष्ट्रपति सुहार्तों का त्यागपत्र।

    2002ः बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एचएम इरशाद को छह महीने कारावास की सजा।

    2003ः विश्व के 190 से भी अधिक देशों ने तम्बाकू के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय संधि को जिनेवा में मंजूरी दी।

    2008ः संयुक्त राष्ट्र संघ की योजना के तहत 15 देशों की वायु सेनाओं के 90 अधिकारियों का एक साझा टेबल अभ्यास हैदराबाद में प्रारम्भ।

    2008ः मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के पुत्र दातुक मोखजानी महातिर ने सत्तारूढ़ दल यूएमएनओ से इस्तीफा दिया।

    2010ः ओडिशा तट पर बंगाल की खाड़ी में भारतीय सेना के जंगी जहाज रणवीर से भारतीय नौसेना ने सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के उर्ध्वाधर प्रक्षेपण संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

    2010ः दार्जिलिंग में अखिल भारतीय गोरखा लीग के अध्यक्ष मदन तमांग की हत्या।

    2010: दुबई से मेंगलोर आ रहा एयर इंडिया के विमान दुर्घटनाग्रस्त। 166 में से 158 यात्री मारे गए।

    2020: दशक के सबसे विनाशकारी समुद्री तूफान अम्फान की वजह से पश्चिम बंगाल में 77 लोगों की मौत।

    जन्म

    1857ः भारत के न्यायविद और शिक्षाशास्त्री सर सुंदर लाल।

    1930ः ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री मैल्कम फ्रेजर।

    1931ः भारत के प्रसिद्ध व्यंग्य रचनाकार शरद जोशी।

    1940ः भारतीय मूल के हिंदी लेखक नरेश भारतीय।

    निधन

    1960ः गामा पहलवान। विश्व के एक मात्र ऐसे पहलवान , जिन्होंने अपने जीवन में कोई कुश्ती नहीं हारी।

    1979ः गांधीवादी जीवन शैली की कट्टर समर्थक जानकी देवी बजाज।

    1991ः भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी।

    2021ः प्रसिद्ध पर्यावरणविद और चिपको आन्दोलन के प्रमुख नेता सुन्दरलाल बहुगुणा।

    महत्वपूर्ण दिवस

    -राजीव गांधी की पुण्य तिथि।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटी-20 सीरीज में सर्वाधिक छक्के लगाने वाली टीम बनी हैदराबाद, आरसीबी को छोड़ा पीछे
    Next Article जमशेदपुर लोकसभा सीट पर दिखा मोदी का जादू, भीड़ इतनी की भीड़ की परिभाषा बदल जाए
    admin

      Related Posts

      पढ़ाई पर विज्ञापन की दुहाई

      May 18, 2026

      अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

      July 31, 2025

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, 38 पैसे बढ़ी कीमत; रांची में आज से नई दर लागू
      • हिंदपीढ़ी में टाइगर 24 जवान से मारपीट मामले में पुलिस सख्त, आरोपियों की तलाश तेज
      • गृहमंत्री अमित शाह ने संगीतकार गौरंग व्यास के निधन पर जताया दुख
      • रांची में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेज: 3 नए मरीजों की पुष्टि, वेंटिलेटर पर दो मासूम बच्चे
      • जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो का हुआ अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version