Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»भाजपा रामवादी नहीं, रावणवादी पार्टी, चंदा दो और धंधा लो का है कारोबार: कांग्रेस प्रवक्ता साधना भारती
    झारखंड

    भाजपा रामवादी नहीं, रावणवादी पार्टी, चंदा दो और धंधा लो का है कारोबार: कांग्रेस प्रवक्ता साधना भारती

    adminBy adminMay 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने भाजपा पर कसा तंज
    भाजपा रामवादी नहीं, रावणवादी पार्टी, चंदा दो और धंधा लो का है कारोबार: कांग्रेस

    रांची। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने मंगलवार को कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन में भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि चुनाव आते ही भाजपा में धर्म को धंधा बनाने का सब प्रबंध हो जाता है। सत्ता की खुरचन चाटने के लिए भाजपा में कई नेवलों के भी सांपों से संबंध अच्छे हो जाते हैं। भाजपा रामवादी नहीं, रावणवादी है। कृष्णवादी नहीं, कंसवादी है। अब तक जो चुनाव हुए हैं, उसमें भाजपा कहीं नहीं है। भाजपा वालों भागो। जनता पीटेगी, अब कांग्रेस ही जीतेगी। साधना ने आरोप लगाते कहा कि भाजपा के ठगबंधन में शामिल संजय निषाद ने कहा था कि भगवान राम दशरथ के पुत्र नहीं हैं।

    संजय- निषाद ने तो माता कौशल्या के अस्तित्व पर ही संदेह जताया था। फिर भी भाजपा ने उसे योगी मंत्रिमंडल का सदस्य बनाया। आज तक उसे मंत्री पद से नहीं हटाया। भाजपा के नेता नरेश अग्रवाल ने राज्यसभा में भगवान राम की तुलना काम से और माता सीता की तुलना शराब से की, फिर भी भाजपा ने नरेश अग्रवाल को राज्यसभा पहुंचाया। उनके पुत्र को योगी मंत्रिमंडल में शामिल कराया। भाजपा न रामवादी है, न कृष्ण वादी है, न धर्मवादी है। भाजपा केवल नोट वादी है। भाजपा का केवल एक ही काम है- चंदा दो और धंधा लो। राम-राम जपना पराया माल अपना। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, कमल ठाकुर, आभा सिन्हा नीतू देवी, आप पार्टी के सौरभ श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचतरा में भाजपा की समीक्षा बैठक, कार्यकर्ताओं ने जीत का भरोसा जताया
    Next Article झारखंड को केंद्र से झटका, जीएसटी कंपनशेसन के रूप में मिले सिर्फ 165.63 करोड़
    admin

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version