Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»गढ़वा»गढ़वा के 635 गांवों में विद्युतीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, सीएम ने कहा
    गढ़वा

    गढ़वा के 635 गांवों में विद्युतीकरण कार्य का हुआ शुभारंभ, सीएम ने कहा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 30, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गढ़वा: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को गढ़वा जिले के रमना प्रखंड के भागोडीह गांव में झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड एवं झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के तत्वावधान में 220/132 केवी एवं 132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन की संचरण लाइन का शिलान्यास एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत गढ़वा जिले के विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ किया।
    श्री रघुवर दास ने कहा कि बिजली के बिना आधुनिक जीवन और विकास की कल्पना मुश्किल है। सरकार गठन के बाद 1000 दिन में राज्य सरकार ने सात लाख घरों को बिजली से आच्छादित करने का काम किया है। इससे पूर्व राज्य में निवास करनेवाले 68 लाख परिवारों में से सिर्फ 38 लाख घर तक बिजली पहुंची थी। राज्य सरकार ने इसे चुनौती के रूप में लिया और 2018 तक राज्य के हर घर को बिजली से आच्छादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। श्री दास ने कहा कि पलामू में पांच सब स्टेशन और पूरे राज्य में 257 सब स्टेशन और 60 ग्रिड का निर्माण प्रक्रियाधीन है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत गढ़वा ही नहीं, पूरे राज्य के गांवों में बिजली पहुंचानी है। कृषि कार्य, घरों के दैनिक कार्य और उद्योगों के लिए अलग से फीडर निर्माण की योजना पर कार्य हो रहा है। 24 घंटा राज्य की जनता को बिजली प्राप्त हो, इस पर काम हो रहा है।
    सीएम ने कहा कि राज्य में बिजली की कोई कमी नहीं है, बस व्यवस्थित ढंग से कार्य करने की जरूरत है। सरकार बिजली के संचरण और उसके वितरण पर गहन मंथन कर कार्य कर रही है। इसके लिए व्यापक और प्रभावकारी योजना का निर्माण किया जा रहा है, ताकि 2019 तक झारखंड पावर हब के रूप में विकसित हो सके। जनता को राहत देने के लिए इस क्षेत्र में लगातार काम हो रहा है।

    स्वास्थ्य के क्षेत्र में 3000 नियुक्तियां जल्द

    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहले की तुलना में बहुत तेजी से कार्य हुआ है। स्वास्थ्य मामलों में सुधार भी आया है। अभी भी स्वास्थ्य के मामले में बहुत कार्य करना शेष है। राज्य गठन के बाद अस्पतालों का निर्माण हुआ, लेकिन इसमें कार्य करनेवाले मानव संसाधन पर किसी ने ध्यान नहीं दिया, जिसका परिणाम है कि स्वास्थ्य के मामले में हम पीछे रह गये। बहुत जल्द तीन हजार नियुक्ति स्वास्थ्य के क्षेत्र में होगी। राज्य से कुपोषण को खत्म करना है। इसके लिए महिलाओं को दाल और साग का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए।

    जनता में जग गयी विकास की भूख
    सीएम रघुवर दास ने कहा कि जातिवाद, संप्रदायवाद को दरकिनार कर राज्य की जनता में विकास की भूख जगी है। जनता विभाजन की राजनीति नहीं, बल्कि विकास की राजनीति चाहती है। राज्य सरकार गरीबी उन्मूलन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर आधारभूत संरचना, बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रही है।

    जनकल्याण के लिए सरकार की कई योजनाएं : चंद्रवंशी

    स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि गढ़वा के लिए यह गौरव की बात है गढ़वा स्थित सभी गांव में बिजली आयेगी। इनके तहत नयी व्यवस्था लागू करना और पुरानी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की योजना है। राज्य सरकार ने जनकल्याण के लिए कई योजनाएं प्रारंभ की हंै। सखी मंडल बना कर महिलाओं को स्वावलंबन की ओर अग्रसर किया गया है। शिक्षा में गुणवत्ता पर ध्यान दिया जा रहा है। राज्य के युवाओं को कौशल विकास के जरिये हुनरमंद बनाकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। कहा कि 117 असाध्य रोग के इलाज के लिए सरकार मदद कर रही है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ जल्द होगा। राज्य सरकार एक लाख की आबादी पर एक एंबुलेंस उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलामू के लिए रघुवर ने खोल दी झोली
    Next Article भाई हो तो ऐसा! बहन की जान बचाने के लिए तीन भालुओं से लड़ा बुधवा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    गढ़वा में 4 लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

    April 11, 2025

    गढ़वा उपायुक्त ने अनियमितता के तीन अलग-अलग मामलों में की सख्त कार्रवाई

    January 18, 2025

    पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने चुनावी राजनीति से लिया सन्यास, बोले- मंईयां सम्मान रहा हार का कारण

    January 15, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version