Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»देवीपाटन शक्तिपीठ में सीएम योगी ने की आराधना
    राज्य

    देवीपाटन शक्तिपीठ में सीएम योगी ने की आराधना

    adminBy adminMay 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मां आदिशक्ति से की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की प्रार्थना

    बलरामपुर। युद्ध स्तरीय चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह तुलसीपुर स्थित देवीपाटन शक्तिपीठ में मां आदिशक्ति, जगत जननी की विधिवत आराधना कर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। देवीपाटन माता का यह मंदिर मां दुर्गा के 51 शक्तिपीठों में शामिल है और इसकी अपार धार्मिक-आध्यात्मिक ख्याति है।

    लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संग एक रैली में मंच साझा करने के साथ कुल छह जनसभाओं को संबोधित किया। कल की आखिरी जनसभा श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र में करने के बाद उन्होंने बलरामपुर के तुलसीपुर देवीपाटन धाम में रात्रि प्रवास किया। गुरुवार सुबह उन्होंने देवीपाटन शक्तिपीठ में मां दुर्गा का दर्शन पूजन किया। इस दौरान उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां की गहन आराधना की और मातारानी से लोकमंगल की कामना की। सीएम योगी जब भी बलरामपुर आते हैं, मां के इस दरबार में हाजिरी जरूर लगाते हैं।

    देवीपाटन शक्तिपीठ में पूजा अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान शक्तिपीठ में आए श्रद्धालु उन्हें देखकर उत्साहित हो गए और जय श्रीराम का जयकारा लगाने लगे। सीएम योगी ने उनका अभिवादन कर हालचाल जाना। श्रद्धालुओं के साथ आए उनके बच्चों को देख सीएम योगी का बाल प्रेम एक बार फिर स्वतः स्फूर्त नजर आया। उन्होंने बच्चों को खूब दुलार किया। उनका नाम, उनकी पढ़ाई के बारे में पूछने के साथ ही खूब पढ़ने और खूब आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। इस बीच मुख्यमंत्री के हाथों चॉकलेट गिफ्ट मिलते ही इन बच्चों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।

    देवीपाटन शक्तिपीठ में हर बार की तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां की गोशाला में भी पहुंचे। यहां उन्होंने गोवंश को गुड़ रोटी खिलाकर उनकी सेवा की। काफी देर तक गोसेवा में रमे रहे मुख्यमंत्री ने गोवंश की समुचित देखभाल के लिए वहां के कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशानिर्देश भी दिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रतापगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा विधायक हरि प्रताप सिंह का इलाज के दौरान निधन
    Next Article ”कल्कि” का नया टीज़र रिलीज, प्रभास का फर्स्ट लुक आया सामने
    admin

      Related Posts

      यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना

      August 3, 2025

      हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

      August 2, 2025

      तेजस्वी के मतदाता सूची से नाम काटने के आरोप का चुनाव आयोग ने किया खंडन

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन
      • आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह का निधन
      • यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना
      • पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version