Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»एक्टर फिरोज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन, बिग बी के डुप्लीकेट बनकर बटोरी शोहरत
    मनोरंजन

    एक्टर फिरोज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन, बिग बी के डुप्लीकेट बनकर बटोरी शोहरत

    adminBy adminMay 23, 2024Updated:May 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। उत्तर प्रदेश के बदांयू के रहने वाले मशहूर फिल्म और टीवी अभिनेता फिरोज खान का निधन हो गया है। गुरुवार की सुबह बदायूं में ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।

    फिरोज खान को अमिताभ बच्चन का डुप्लीकेट कहा जाता था। वह हूबहू बिग बी की तरह ही मिमिक्री और एक्टिंग करते थे। इस वजह से वह अपने प्रशंसकों के बीच फ़िरोज़ खान ”अमिताभ डुप्लीकेट” के नाम से मशहूर थे।

    उन्होंने कई धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ”भाभीजी घर पर हैं”, ”जीजा जी छत पर हैं”, ”साहब बीबी और बॉस”, ”हप्पू की उलटन पलटन” और ”शक्तिमान” जैसे सीरियल्स में काम किया है। इसके अलावा वह सिंगर अदनान सामी के सुपरहिट गाने ”थोड़ी सी तू लिफ्ट करा दे” में नजर आए थे।

    फिरोज खान पिछले कुछ दिनों से बदांयू में रह रहे थे। वहां रहते हुए उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होते रहते हैं। फ़िरोज़ ने आखिरी बार 4 मई को बदायू में एक मतदाता महोत्सव में प्रस्तुति दी थी। उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा।

    उनके निधन से कला जगत में शोक फैल गया है। फिरोज खान का सोशल मीडिया पर अच्छा फैन बेस है। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम जैसे सेलिब्रिटी भी उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में है।

    फ़िरोज़ खान, जो अमिताभ बच्चन की नकल करने के लिए जाने जाते हैं, अपने आखिरी प्रदर्शन में बिग बी की नकल की थी। उन्होंने अपने मशहूर डायलॉग बोलकर मतदाताओं को वोट करने के लिए प्रेरित किया। फिरोज खान बिग बी के अलावा दिलीप कुमार, शाहरुख खान, धर्मेंद्र और सनी देओल की मिमिक्री करते थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअखंड सौभाग्य का प्रतीक वट सावित्री व्रत छह जून को
    Next Article तीन हजार करोड़ का है टेंडर घोटाला
    admin

      Related Posts

      फिल्म ‘मालिक’ से राजकुमार राव का पहला पोस्टर आया सामने

      June 3, 2025

      हाउसफुल-5 के इवेंट में उमड़ी भीड़ से अक्षय कुमार का गुस्सा हुआ बेकाबू

      June 2, 2025

      वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन का ऐलान

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version