Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झामुमो ने भारत निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा किया
    झारखंड

    झामुमो ने भारत निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा किया

    adminBy adminMay 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्या ने गुरूवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर भारत निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा किया है।  दो राष्ट्रीय दलों के अध्यक्ष को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गयी नोटिस का हवाला देते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि लगभग 15 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नफरती बोल की शिकायत आयोग से की गयी थी, उस पर क्या कार्रवाई हुई, पीएम और भाजपा के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी को चुनावी सभा करने से रोका क्यों नहीं गया? सुप्रियो ने कहा कि पांच चरण के मतदान के बाद स्वाभाविक रूप से यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या भारत निर्वाचन आयोग निष्पक्षता से अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है, जिसके लिए दुनिया भर में उसका साख हुआ करती थी। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आज फिर निर्वाचन आयोग ने दो राष्ट्रीय पार्टियों के अध्यक्ष को नोटिस भेजा है, जिसमें कहा गया है कि चुनावी सभाओं में हिंदू-मुस्लिम नहीं करना है। वह तो इंडी दल के नेता कभी नहीं करते लेकिन जो दल और उसके नेता अक्सर हिंदू मुस्लिम,भैंस, मंगलसूत्र की बात करते हैं। उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई यह आज बड़ा सवाल है। सुप्रियो ने दोनों राष्ट्रीय पार्टी को दी गयी नोटिस को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि इसमें कहा गया है कि चुनाव प्रचार के दौरान आप संविधान की बात नहीं करेंगे, अग्निवीर की बात नहीं करेंगे, यह पूरी तरह से हास्यास्पद है। सरकार अग्निवीर योजना के तहत युवाओं को चौकीदार बनाए, भाजपा के नेता और उम्मीदवार संविधान बदलने के लिए 400 के पार की बात करें और हम इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच नहीं लेकर जाएं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने फार्म 17 सी का हवाला देते हुए कहा कि आज निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता खतरे में है, जिस तरह से से भाजपा के स्टार प्रचारक ही नहीं बल्कि सक्षम सदस्य में हर बूथ पर 28 हजार वोट बढ़ा दिए। इससे उन पर सवाल उठता है।

    निशिकांत दुबे पर इडी के समन वाले पोस्ट पर कार्रवाई करने की मांग 
    सोशल प्लेटफार्म पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा मंत्री बादल पत्रलेख और हफीजुल हसन को इडी के समन वाले पोस्ट पर कार्रवाई करने की मांग की है।  वहीं इडी से भी अपना रुख साफ करते हुए भ्रामक जानकारी के लिए कार्रवाई करने की मांग की है। झामुमो नेता ने कहा कि गोड्डा लोकसभा से उम्मीदवार निशिकांत दुबे ने मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए यह सब किया है, क्योंकि जिन दो मंत्रियों को समन की झूठी खबर फैलाई गयी है। वह दोनों गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के जरमुंडी और मधुपुर से विधायक हैं। इस दौरान सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कहा कि मीडिया के कुछ लोगों को भी पत्रकारिता की तिलांजलि नहीं देनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा का नोटिस प्रकरण : जयंत सिन्हा के जवाब पर आदित्य साहू ने कहा, सामंतवादी सोच दिखती है
    Next Article थम गया प्रचार का शोर, अब डोर-टू-डोर, रांची, धनबाद, गिरिडीह, जमशेदपुर में वोट कल
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version