Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अनुपमा हत्याकांड: पत्नी के शव के 72 टुकड़े करने वाला पति दोषी करार, अदालत कल करेगी सजा पर फैसला
    देश

    अनुपमा हत्याकांड: पत्नी के शव के 72 टुकड़े करने वाला पति दोषी करार, अदालत कल करेगी सजा पर फैसला

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीAugust 31, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून के चर्चित अनुपमा गुलाटी हत्याकांड में कोर्ट का फैसला आ गया है। आरोपी पति राजेश गुलाटी को पत्नी की अनुपमा गुलाटी की हत्या करने के बाद उसके शव के 72 टुकड़े किए थे। इस मामले में अदालत आरोपी पति की सजा पर फैसला कल सुनाएगी। बता दें कि 18 अगस्त को अभियोजन और बचाव पक्ष ने कोर्ट के समक्ष अपने अंतिम तथ्य प्रस्तुत किए गए थे।

    कोर्ट में बचाव पक्ष ने कहा था कि राजेश गुलाटी पर हत्या की धारा नहीं बनती, क्योंकि कोई प्रत्यक्ष गवाह नहीं है। जबकि अभियोजन पक्ष ने कहा कि टुकड़ों में बंटी लाश राजेश के फ्लैट से मिली है। ऐसे में अपने आप में साबित है कि आरोपित ने ही हत्या की है। गौरतलब है कि 12 दिसंबर 2010 को गोविंदगढ़ इलाके के प्रकाश विहार में अनुपमा गुलाटी हत्याकाण्ड प्रकाश में आया था।

    आरी से पत्नी के टुकड़े कर पहले फ्रीजर में रख दिए और फिर… पढ़ें अनुपमा हत्याकांड की पूरी कहानी

    इस निर्मम हत्याकांड की खबर पूरे देशभर में चर्चित रही। आरोप था कि साफ्टवेयर इंजीनियर राजेश गुलाटी ने अपनी पत्नी अनुपमा का कत्ल करने के बाद उसके टुकड़े कर फ्रीजर में रख दिए थे। इन टुकडों को वह धीरे-धीरे मसूरी के जंगल में ठिकाने लगा रहा था। कोर्ट ने 302 और 201 में राजेश गुलाटी को दोषी करार दिया है। हालांकि कोर्ट ने अनुपमा के दोनों बच्चों के बयान नहीं माने। सजा पर कल बहस होगी। कल ही सजा पर कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार: बदमाशों ने RJD नेता सुरेश पासवान को गोली मारी, हालत गंभीर
    Next Article म्यांमार से भागे रोहिंग्या समुदाय के 16 लोगों की डूबने से मौत, बच्चे भी शामिल
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    कंगाल पाकिस्तान को कर्ज देकर टेंशन में आया IMF, लगाई 11 शर्तें

    May 18, 2025

    जवानों के त्याग और बलिदान पर देश को गर्व : नड्डा

    May 18, 2025

    शरद पवार ने कहा- मैंने पीएमएलए संशोधनों का विरोध किया था

    May 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JSCA चुनावः सभी सीटों पर अजय नाथ शाहदेव ग्रुप के सभी प्रत्याशी की जीत
    • बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी
    • भारत ने मात्र डिफेंसिव मोड में ही चीनी हथियारों की पोल खोल दी, फुस्स हुए सारे हथियार
    • विराट कोहली को सम्मान देने पहुंचे फैंस, आसमान में भी दिखा अद्भुत नजारा
    • रूस ने यूक्रेन पर दागे 273 ड्रोन, अबतक का सबसे बड़ा हमला
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version