Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»राज्य सरकार ने आदिवासी समाज को सिर्फ गुमराह किया है : सुदेश महतो
    झारखंड

    राज्य सरकार ने आदिवासी समाज को सिर्फ गुमराह किया है : सुदेश महतो

    adminBy adminMay 26, 2024Updated:May 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -कांग्रेस के तुष्टीकरण के कारण समाज का एक वर्ग राष्ट्रीय विचारधारा से दूर है
    -कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संथाल परगना के विकास को अवरोध किया
    -जेएमएम-कांग्रेस की राजनीति का आधार तुष्टीकरण, विकास से इनका कोई वास्ता नहीं
    -जामताड़ा विधानसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन आयोजित, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन वर्मन ने थामा पार्टी का दामन
    जामताड़ा। कांग्रेस के तुष्टीकरण की राजनीति के कारण समाज का एक वर्ग राष्ट्रीय विचारधारा से दूर है। जेएमएम और कांग्रेस अपने राजनीतिक दायित्व से अलग होकर तुष्टिकरण की राजनीति करते रहे हैं। विकास से इनका कोई वास्ता नहीं है। इन दोनों ने समाज के एक-एक वर्ग को अपने राजनीतिक लाभ के लिए अपना शिकार बना रखा है। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संथाल परगना के विकास को अवरोध किया है। साथ ही सबसे ज्यादा आदिवासी समाज को गुमराह किया है। यही वजह है कि लोकसभा चुनावों में राज्य की जनता ने इंडी गठबंधन को नकार दिया है।

    उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने जामताड़ा के यज्ञ मैदान में आयोजित जामताड़ा विधानसभा स्तरीय ग्राम प्राभारी सम्मेलन में कहीं। इस दौरान जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, जिला कमिटी, जिला के सभी प्रखंड प्रभारी और विधानसभा क्षेत्र के सभी इकाइयों के प्रखंड अध्यक्ष, सचिव तथा पंचायत एवं ग्राम प्रभारियों ने हिस्सा लिया। मौके पर जामताड़ा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन वर्मन ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

    उन्होंने कहा कि सातवें और अंतिम चरण में संथालपरगना की तीनों सीटों पर एनडीए की जीत होगी। पहले के चरणों में जिन 11 सीटों पर चुनाव हुए हैं, वहां इंडी गठबंधन की हार तय है। सुदेश महतो ने कहा कि राज्य और राज्यवासियों का हित सरकार का कर्तव्य है लेकिन मौजूदा सरकार ने राजनीति की परिभाषा ही बदल कर रख दी है। जिस सरकार को जनता ने विकास के लिए चुना था आज उसी सरकार के भीतर कौन अधिक भ्रष्टाचार करेगा इस बात की प्रतिस्पर्धा चल रही है। भ्रष्टाचार की इस प्रतिस्पर्धा में सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री के समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हैं। इन सभी ने मिलकर राज्य की अस्मिता को ठेस पहुंचाया है।

    आजसू पार्टी के इस सम्मेलन में दुमका लोकसभा से एनडीए की उम्मीदवार सीता सोरेन भी उपस्थित रहीं। सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं को उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिये साथ ही उन्होंने सीता सोरेन की ऐतिहासिक जीत के लिए लोगों से आह्वान किया।
    इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक, मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, महासचिव जोनाथन टुडू, अजय सिंह, तरुण गुप्ता, नजरुल हसन हाशमी, जामताड़ा जिलाध्यक्ष राजेश महतो, देवघर जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य, जोबारानी पाल, मोहन वर्मन, सीतामुनी हांसदा, माने बेसारा, नमन ठाकुर वहीं, भाजपा के प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री राज पालिवाल, भाजपा के जामताड़ा जिलाध्यक्ष सुमित शरण इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमैट्रिक-इंटर में खराब रिजल्ट की समीक्षा में जुटा विभाग, 75 प्रतिशत उपस्थिति की रिपोर्ट होगी तैयार
    Next Article एक्वा वर्ल्ड में बच्चों ने जमकर किया धमाल
    admin

      Related Posts

      निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

      May 15, 2025

      महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल

      May 15, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का ‘प्रेसिडेंशियल रेफरेंस’ पर कड़ा विरोध
      • निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version