Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»अभिभावक के रूप में सीएम ने दिया आशीर्वाद, दोस्त बन गिफ्ट की चॉकलेट
    राज्य

    अभिभावक के रूप में सीएम ने दिया आशीर्वाद, दोस्त बन गिफ्ट की चॉकलेट

    adminBy adminMay 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोरखपुर। बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर का एक दृश्य बहुत से श्रद्धालुओं, उनके पाल्यों के लिए आजीवन स्मरणीय बन गया। देश के सबसे प्रभावशाली मुख्यमंत्री माने जाने वाले, गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का आत्मीय सानिध्य, उनका स्नेहाशीष पाकर स्थानीय, बिहार व अन्य राज्यों से आए बच्चों की खुशी छिपाए नहीं छिप रही थी। बच्चों को अपने पास बुलाकर बात करते हुए मुख्यमंत्री कभी अभिभावक की भूमिका में नजर आए तो कभी ‘मासूम मन’ के दोस्त की। सीएम ने अभिभावक के रूप में जहां बच्चों के सिर पर हाथ फेरकर उनके उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया तो वहीं दोस्त की भूमिका में उन्हें अपने हाथों से चॉकलेट गिफ्ट की।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बाल प्रेम जगजाहिर है। ऐसे समय में जब लोकसभा चुनाव प्रचार के चलते उन्हें प्रतिदिन तकरीबन आधा दर्जन कार्यक्रमों में सम्मिलित होना पड़ता है, उनकी प्रातःकालीन दिनचर्या और स्वाभाविक बाल प्रेम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सारे प्रोटोकॉल परे कर बच्चों से मिलना, उनसे ठिठोली करना, उन्हें दुलारना, खूब पढ़ने का आशीर्वाद देना और चॉकलेट गिफ्ट करना न भूलना उनकी खासियत बन चुकी है। बच्चों के साथ उनकी ऐसी ही आत्मीयता का दृश्य बुधवार सुबह भी गोरखनाथ मंदिर में देखने को मिला।

    मंगलवार को दिनभर यूपी और बिहार में अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने के बाद मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ रात में गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। मंदिर परिसर स्थित अपने आवास में रात्र विश्राम करने के बाद बुधवार सुबह उनकी दिनचर्या परंपरागत रही। महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर मत्था टेका और उनका आशीर्वाद लिया। हर बार की तरह वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले। इस दौरान श्रीनाथ जी के मुख्य मंदिर के पास उनकी नजर बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं पर गई तो वह उनका कुशलक्षेम जानने उनके पास पहुंच गए। कई श्रद्धालुओं के साथ उनके बच्चे भी महायोगी गोरखनाथ का दर्शन करने आए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को अपने पास बुला लिया। एक-एक करके सबसे उनका नाम पूछा, कहां से आए हैं और किस क्लास में पढ़ते हैं, इसकी जानकारी ली। कुछ बच्चे स्थानीय थे जबकि कई बिहार के बेतिया और पूर्णिया जिले से आए थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों से बेहद अपनेपन से बातचीत की। पवन, आशुतोष व अन्य बच्चों से उन्होंने ठिठोली भी की। यही नहीं, सबके माथे पर हाथ फेरकर प्यार-दुलार और आशीर्वाद दिया कि खूब मन लगाकर पढ़िए और खूब आगे बढिए। बच्चों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा उन्हें चॉकलेट गिफ्ट करते हैं और बुधवार को भी उन्होंने सभी बच्चों को चॉकलेट देकर विदा किया। एक मासूम बच्चे को उन्होंने खुद अपने हाथों से रैपर हटाकर चॉकलेट खिलाई।

    गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान सीएम योगी बुधवार सुबह भी मंदिर की गोशाला में पहुंचे। यहां गोवंश को उनके नाम से आवाज देकर अपने पास बुलाया। उन्हें रोटी-गुड खिलाकर उनकी सेवा की। मुख्यमंत्री ने गोशाला के स्वयंसेवकों को भीषण गर्मी में गोवंश की देखभाल के लिए उठाए जाने वाले जरूरी कदमों को लेकर भी निर्देशित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रैक्टर और ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौत पांच घायल
    Next Article कच्चा तेल 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
    admin

      Related Posts

      असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू

      June 13, 2026

      अरुणाचल प्रदेश में सड़क हादसे में असम के पांच युवकों की मौत

      June 13, 2026

      करोड़ों खर्च, लेकिन नाले की ऊंचाई ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

      June 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का 6 दिवसीय यूरोप दौरा आज से शुरू, जी7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल
      • असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, जांच शुरू
      • अरुणाचल प्रदेश में सड़क हादसे में असम के पांच युवकों की मौत
      • करोड़ों खर्च, लेकिन नाले की ऊंचाई ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
      • रेलवे की सिग्नल केबल चोरी करते दबोचा गया युवक, मैरवा स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version