Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»सहारा में जिन लोगों का पैसा फंसा है, हम उनकी पाई-पाई वापस करेंगे : अमित शाह
    राज्य

    सहारा में जिन लोगों का पैसा फंसा है, हम उनकी पाई-पाई वापस करेंगे : अमित शाह

    adminBy adminMay 29, 2024Updated:May 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    महाराजगंज। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को एक चुनावी जनसभा में कांग्रेस और सपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग झूठ बोलने में माहिर हैं। अभी ये सहारा के रिफंड का मुद्दा उठा रहे हैं। जब सहारा का घोटाला हुआ तो किसका राज था? अखिलेश की सरकार में घोटाला हुआ। शाह ने कहा कि मोदी ने तो रिफंड की शुरुआत की। सहारा में जिन लोगों का पैसा फंसा है, हम उनकी पाई-पाई वापस करेंगे।

    गृहमंत्री शाह ने महाराजगंज जिले के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के ग्राउंड में पार्टी प्रत्याशी पंकज चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि विपक्ष ने तय कर लिया है कि अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ना है। चार जून को काउंटिंग है, चार जून की दोपहर को ये दोनों शहजादे (राहुल और अखिलेश) प्रेस कांफ्रेंस करेंगे और कहेंगे कि ईवीएम खराब थी, इसलिए हम हार गए। राहुल गांधी हमें डराते हैं कि पीओके मत मांगो, पाकिस्तान के पास एटम बम है। अरे राहुल गांधी, हम भाजपा वाले हैं, हम एटम बम से नहीं डरते हैं। पीओके हमारा है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे।

    भाजपा नेता ने कहा कि 6 चरणों के मतदान हो चुके हैं, पांच चरण के मतदान में ही मोदी 310 पार कर गए हैं। छठे और सातवें चरण का मतदान 400 पार कराने का है। राहुल गांधी की कांग्रेस 40 सीट भी पार नहीं कर रही है और अखिलेश यादव की सपा 4 के अंदर रहने वाली है।

    गृहमंत्री शाह ने कहा कि एक ओर रामभक्तों पर गोली चलाने वाले हैं और एक ओर राम मंदिर बनाने वाले हैं। तय आपको करना है। कांग्रेस 70 साल में राम मंदिर नहीं बनवा पाई। मोदी सरकार ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी कराई और राम मंदिर भी बनवाया। उन्होंने पंकज चौधरी को भारी मतों से जिताने की अपील की। जनसभा में मंच पर राज्य की मंत्री गुलाबो देवी और भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटी20 विश्व कप 2024 : अमेरिका और वेस्टइंडीज में टूट सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड
    Next Article गोड्डा में व्यवसायी के ठिकानों पर IT की रेड, करीब तीन घंटे चली छापेमारी
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version