Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राजकोट गेम जोन अग्निकांड में 25 लोगों के डीएनए मैच, परिजनों को सौंपे गए शव
    देश

    राजकोट गेम जोन अग्निकांड में 25 लोगों के डीएनए मैच, परिजनों को सौंपे गए शव

    adminBy adminMay 29, 2024Updated:May 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – मृतकों में गेम जोन का मुख्य भागीदार प्रकाश हिरण जैन भी

    राजकोट। राजकोट के टीआरपी गेम जोन में हुए अग्निकांड में 25 मृतकों के शव परिजनों को दे दिए गए हैं। प्रशासन ने अभी तक 28 लोगों की मौत की पुष्टि की है। गेम जोन में 3 करोड़ रुपये का निवेश करने वाले प्रकाश हिरण जैन की भी मौत होने की पुष्टि हुई है। सीसीटीवी फुटेज में वह आग बुझाने के दौरान दिख रहे थे, लेकिन बाद में उसे बाहर निकलते किसी ने नहीं देखा, जिससे उसकी मौत होने की आशंका पहले से थी।

    राजकोट गेम जोन दुर्घटना में अग्निकांड के शिकार 28 लोगों के परिजनों के डीएनए सैम्पल गांधीनगर स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में भेजे गए थे, जिनमें 25 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। डीएनए मैच होने के बाद परिजनों को शव सौंप दिए गए हैं। अभी तीन लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। इसके अलावा कनाडा के युवक की आज डीएनए रिपोर्ट आ सकती है।

    घटना में एक महत्वपूर्ण खुलासे में गेम जोन के मुख्य भागीदार प्रकाश हिरण जैन की मौत की पुष्टि हो गई है। हादसे के बाद से ही प्रकाश हिरण जैन का कोई अता-पता नहीं था। वह मूल राजस्थान का रहने वाला था, लेकिन पिछले कुछ सालों से वह राजकोट में रहने लगा था। गेम जोन को धवल कॉरपोरेशन के नाम से संचालित किया जा रहा था, लेकिन इसमें मुख्य निवेशक के तौर पर प्रकाश हिरण जैन का नाम लिया जा रहा था।

    सूत्रों के अनुसार प्रकाश ने कुल निवेश 5 करोड़ रुपये में अपनी ओर से 3 करोड़ रुपये का निवेश किया था। हादसे के बाद प्रकाश के भाई ने स्थानीय थाने में अर्जी देकर अपने भाई प्रकाश के लापता होने की सूचना दी थी। उसने पुलिस को बताया कि उसके भाई का फोन बंद है और उसकी कार भी गेम जोन के बाहर ही खड़ी है। इसके बाद पुलिस ने प्रकाश की मां का डीएनए टेस्ट कराया, जो शवों में से एक से मैच हो गया। इसके बाद प्रकाश के शव को भी उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

    राजकोट अग्निकांड मुद्दे पर बुधवार को गांधीनगर में एक समीक्षा बैठक होगी। गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी की अध्यक्षता में यह बैठक स्वर्णिम संकुल 2 में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में राजकोट अग्निकांड मामले में रचित एसआईटी के अधिकारी भी हाजिर रहेंगे। अभी तक केस में हुई जांच, जांच के दौरान लिए गए बयान, अन्य कार्रवाई आदि मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

    इनके शव सौंपे गए

    1. सत्यपाल सिंह छत्रपालसिंह जाडेजा, राजकोट

    2. स्मित मनीषभाई वाला, राजकोट

    3. सुनीलभाई हसमुखभाई सिद्धपुरा, राजकोट

    4. जिग्नेश कालुभाई गढवी, राजकोट

    5. ओमदेवसिंहह गजेन्द्रसिंह गोहिल, भावनगर

    6. विश्वराजसिंह जशुभा जाडेजा, राजकोट

    7. आशाबेन चंदुभाई काथड, राजकोट

    8. सुरपालसिंह अनिरुद्धसिंह जाडेजा, जामनगर

    9. नम्रजीतसिंह जयपालसिंह जाडेजा, जामनगर

    10. जयंत अनिलभाई घोरेचा, राजकोट

    11. हिमांशुभाई दयालजीभाई परमार, राजकोट

    12. धर्मराजसिंह जाडेजा, राजकोट

    13. विरेन्द्रसिंह जाडेजा, राजकोट

    14. देवश्रीबा जाडेजा, सुरेन्द्रनगर

    15. राजभा चौहाण, राजकोट

    16. शत्रुघ्नसिंह चुडास्मा, गोंडल

    17. नीरवभाई वेकरिया, राजकोट

    18. विवेक दुसारा, वेरावल

    19. खुशाली मोडासिया, वेरावल

    20. ख्यातिबेन सावलिया, राजकोट

    21. हरिताबेन सावलिया, राजकोट

    22. तिशा मोडासिया, राजकोट

    23. कल्पेश बगडा, राजकोट

    24. मितेश भाई जादव, राजकोट

    25. प्रकाश हिरण जैन, राजकोट

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटी20 विश्व कप : भारतीय टीम से जुड़े हार्दिक पांड्या
    Next Article खुलासा: झारखंड निवासी मां-बेटा निकले मानव तस्कर, कोटा में नाबालिग लड़कियों की खरीद-बिक्री का धंधा, यूपी, बिहार और झारखंड से लाते थे लड़कियां
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version