Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»दुमका»गांव, गरीब, वंचित और महिलाओं को समर्पित रहेगी मोदी सरकार : बाबूलाल
    दुमका

    गांव, गरीब, वंचित और महिलाओं को समर्पित रहेगी मोदी सरकार : बाबूलाल

    adminBy adminMay 29, 2024Updated:May 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को दुमका लोकसभा के अंतर्गत नाला विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में दुमका लोकसभा के प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान के तहत बैठक को सम्बोधित किया।

     

    प्रदेश अध्यक्ष ने दुमका लोकसभा अंतर्गत जनसंपर्क कर माताओं बहनों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बननी तय है। तीसरे कार्यकाल में मोदी सरकार गांव, गरीब, वंचित और महिलाओं के लिए समर्पित रहेगी।

     

    उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस दोनों ही संताल परगना में चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों पार्टी झारखंड के विरोधी रहे हैं। झारखंडवासियों के भी विरोधी रहे हैं। 55 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने देश में राज किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा इन्हीं के साथ रहा, लेकिन इन लोगों ने झारखंड अलग राज्य नहीं बनाया।

     

    उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस विकास के भी विरोधी हैं। पहले गांव तक सड़कें नहीं हुआ करती थी। नदी नाले में पुल भी नहीं हुआ करता था। घरों तक बिजली भी नहीं थी। जब केंद्र में और झारखंड में भाजपा की सरकार बनी, तब गांव तक सड़क बन गई। घर-घर तक बिजली पहुंच गई। बिजली नहीं रहने से केरोसिन और लालटेन के लिए सभी इधर-उधर दौड़ लगाते थे।

     

    विकास की रोशनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव तक पहुंचाई है। कांग्रेस चाहती तो गांव तक सड़क पहुंच जाती। बिजली घर-घर तक पहुंचा देती, लेकिन इन्होंने काम नहीं किया। प्रधानमंत्री आवास नरेंद्र मोदी गरीबों को दे रहे हैं। मुफ्त में गरीबों को अनाज भी दिया जा रहा है। इलाज और दवा के लिए पांच लाख रुपए तक का बीमा भी कराया है, जो हमारे लिए इतनी चिंता करते हैं, उन्हें हमें 2024 में फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस, झामुमो और राजद की बीते साढ़े चार वर्षों से सरकार है। इस सरकार ने विकास का कोई काम की नहीं किया। झारखंड को लूटने में लग गई। चाहे वह हेमंत सोरेन हो या आलमगीर आलम। आज भी जो सरकार है, वह अलग नहीं दिख रही है। लूटने में लगी है। इन लोगों ने नदी का बालू, कोयला, पहाड़ को लूटा। जमीन का फर्जी कागजात बनाकर उसको लूट लिया। आज लूट गए पैसे का चारों तरफ अंबर दिखाई पड़ता है। आज हेमंत सोरेन, आलमगीर आलम जेल में है। दो-दो आईएएस जेल में है। एक इंजीनियर जेल में है। दलाल और बिचौलिए भी जेल में है। इन लोगों ने इस राज्य को लूटा है। हमें झारखंड को लूटने से बचाना है। दलाल और बिचौलिया से झारखंड को बचाना है, तभी झारखंड का विकास होगा। एक जून को अपना वोट कमल छाप को दें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची को क्राइम कैपिटल बनने से रोके मुख्य्मंत्री : प्रतुल शाह देव
    Next Article बाबूलाल मरांडी आज राजमहल लोकसभा में करेंगे दो जनसभा
    admin

      Related Posts

      मंईयां सम्मान योजना में बड़ा खुलासा! 4068 अपात्र लाभुकों से होगी राशि की वसूली, कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी

      June 15, 2026

      सड़क हादसे में युवक की मौत, सड़क जाम

      June 15, 2026

      महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

      June 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मंईयां सम्मान योजना में बड़ा खुलासा! 4068 अपात्र लाभुकों से होगी राशि की वसूली, कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
      • ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली ज़मानत
      • सड़क हादसे में युवक की मौत, सड़क जाम
      • टीएमसी अभिषेक बनर्जी पर एक और एफआइआर, अंफान राहत कोष में 250 करोड़ के घोटाले का आरोप
      • महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version