Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मध्य रेलवे का 63 घंटे का मेगा ब्लॉक से मुंबईवासी हलकान, वैकल्पिक व्यवस्था नाकाफी
    देश

    मध्य रेलवे का 63 घंटे का मेगा ब्लॉक से मुंबईवासी हलकान, वैकल्पिक व्यवस्था नाकाफी

    adminBy adminMay 31, 2024Updated:May 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मुंबई में इस रूट की तीन दिन के लिए 953 लोकल, 72 मेल एक्सप्रेस रद्द

    मुंबई। मध्य रेलवे के सीएसएमटी और ठाणे स्टेशन के बीच 63 घंटे का विशेष मेगाब्लॉक होने से मुंबईवासियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष मेगाब्लाक की वजह से मध्य रेलवे के हर स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा है। हालांकि राज्य सरकार की ओर से एसटी महामंडल और बेस्ट उपक्रम की अतिरिक्त बसें चलाई जा रही है, लेकिन यह व्यवस्था काफी कम साबित हुई है।

    दरअसल, मध्य रेलवे के सीएसएमटी और ठाणे स्टेशन के बीच लाइन पर कार्यों के चलते गुरुवार आधी रात से मुंबई में तीन दिन के लिए 953 लोकल, 72 मेल एक्सप्रेस रद्द कर दी गई हैं। इस ब्लॉक के दौरान रेल यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर एसटी महामंडल ने 50 और बसें चलाने का फैसला किया है। इसी तरह बेस्ट उपक्रम की ओर 55 बसों की व्यवस्था की गई है। एसटी महामंडल की ओर से कुर्ला नेहरूनगर, परेल और दादर स्टेशनों से ठाणे के लिए 50 अतिरिक्त बसें चलाई जा रही है। इसी तरह बेस्ट उपक्रम ने भी 55 बसों को रास्ते पर उतारा है, लेकिन यह सब मुंबई वासियों की संख्या को देखते हुए ऊंट के मुंह में जीरा जैसी कहावत चरितार्थ हो रही हैं। इसके साथ ही टैक्सी और रिक्शा चालकों को यात्रियों से अतिरिक्त पैसे न लेने की हिदायत राज्य सरकार की ओर दी गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोगों को घर से ही काम करने की अपील की है और अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की भी अपील की है।

    मध्य रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार सीएसएमटी और ठाणे स्टेशन के बीच स्लो ट्रेक पर काम युद्ध स्तर पर चल रहा है, जो बहुत जल्द पूरा हो जाएगा। मध्य रेलवे ने यात्रियों को सहयोग करने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगांडेय उपचुनाव की 21 राउंड और कोडरमा लोस क्षेत्र की 24 राउंड में मतगणना
    Next Article रांची पुलिस की सार्थक पहल: सिर पर एसी हेलमेट लगाकर ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात रहेंगे जवान
    admin

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version