Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»सरकारी नौकरी लगने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंची हॉकी खिलाड़ी रोपनी, नन्हे-मुन्ने खिलाड़ियों को दे रही प्रशिक्षण
    झारखंड

    सरकारी नौकरी लगने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंची हॉकी खिलाड़ी रोपनी, नन्हे-मुन्ने खिलाड़ियों को दे रही प्रशिक्षण

    adminBy adminMay 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सिमडेगा। सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत जामबहार की रोपनी कुमारी, जो सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य है, वह नौकरी लगने के बाद पहली बार अपने घर आयी है। नौकरी मिलने के बाद अपने गांव पहुंच कर रोपनी कुमारी सुबह शाम जामबहार के नन्हे मुन्ने हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी दे रही है। साथ ही इन नन्हे मुन्ने हॉकी खिलाड़ियों को हॉकी बॉल, स्टिक बैग और मिठाई देकर प्रोत्साहित भी कर रही है। गरीबी की कोख से जन्मी और बचपन में ही पिता का साया खोकर विपरीत परिस्थितियों से पली बढ़ी रोपनी कुमारी ने गांव के बुजुर्गों को साड़ी और धोती देकर सम्मानित भी किया है। इसी गांव की अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी पूर्णिमा कुमारी एवं राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी अंजनी कुमारी भी ग्रीष्म अवकाश में घर आयी हैं और वे भी गांव के बच्चो को खेल के गुर सिखा रही हैं।

    हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी अहले सुबह आत्मनिर्भर हॉकी प्रशिक्षण केंद्र जामबहार में अभ्यास कर रहे इन बच्चों के खेल मैदान पहुंचे और इनका मनोबल बढ़ाया। साथ ही इनके प्रशिक्षण के लिए इनके लिए कुछ नियमावली भी बनायी, ताकि बच्चे नियमित रूप से मैदान आयें। इनका अभ्यास समाप्ति के बाद हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोणबेगी ने खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और ग्रामीणों के साथ एक बैठक भी की है। उन्हें कहा कि आप लोग अपने बच्चों को नियमित रूप से प्रत्येक दिन सुबह शाम प्रशिक्षण के लिए मैदान भेजे, अपने बच्चों को मोबाइल और विभिन्न कुरीतियों से दूर रखे और उन्हें खेल मैदान की आदत डाले, जिससे कि आगे चल कर आपके बच्चे भी रोपनी कुमारी और पूर्णिमा कुमारी बन सकें।

    अपने गांव के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा से तत्पर रहने वाले धनबाद में कार्यरत शिक्षक सहदेव मांझी भी अभी छुट्टियों में घर आये हुए है। उन्होंने भी कहा कि आप लोग बस बच्चों को नियमित रूप से मैदान और स्कूल भेजें। मेरा हमेशा की तरह आगे भी सहयोग रहेगा। हम लोग इनको बढ़ाने के लिए दूर रह कर भी नजर बनाये रखेंगे और आवश्यकतानुसार मार्गदर्शकों का सहयोग लेते रहेंगे। 700 से 800 जनसंख्या में और 100 से भी अधिक परिवार वाले इस गांव में रोपनी कुमारी पहली महिला है, जिसे सरकारी नौकरी मिली है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबैंकों ने 2014 से लेकर 2023 के बीच 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूबा कर्ज वसूला : सीतारमण
    Next Article हाइकोर्ट ने कहा: एक बार मिली जमानत तब तक रद्द नहीं हो सकती, जब तक शर्तों का उल्लंघन न हो
    admin

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version