Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गढ़वा में मरे हुए चमगादड़ों को पका कर खा गये लोग, पहुंची मेडिकल टीम तो रह गयी हैरान, रांची तक हड़कंप
    Top Story

    गढ़वा में मरे हुए चमगादड़ों को पका कर खा गये लोग, पहुंची मेडिकल टीम तो रह गयी हैरान, रांची तक हड़कंप

    adminBy adminMay 31, 2024Updated:May 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गढ़वा। झारखंड में गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के सुंडीपुर में हीट वेव के चलते दो दर्जन से अधिक चमगादड़ों की मौत के बाद ग्रामीण मरे हुए चमगादड़ों को पका कर खा गये। इसके बाद तो गांव में अफरा-तफरी मच गयी। परिजनों में बेचैनी हो गयी। आनन-फानन में जिला मुख्यालय तक खबर पहुंचायी गयी। गढ़वा से बात राजधानी रांची के प्रशासनिक गलियारे तक तक पहुंच गयी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन में आ गया।

    जैसे ही इसकी सूचना मिली डीसी ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट करते हुए उस गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेज कर सभी ग्रामीणों की जांच करवायी। इसको लेकर कांडी प्रखंड के सुंडीपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग ने एक शिविर का आयोजन किया है। दरअसल, गत 28 मई को हीट वेव के चलते कई चमगादड़ों की मौत हो गयी थी, जिसके बाद यहां के रहने वाले कुछ ग्रामीण मरे हुए चमगादड़ को घर पर ले जाकर पका कर खा गये थे।

    डीसी शेखर जमुवार को जानकारी मिलते ही इसकी जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया और उस गांव में मेडिकल कैंप स्थापित कर उन 25 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करवायी जिन्होंने चमगादड़ खा लिया था। हालांकि, सभी लोग अभी तक स्वस्थ बताये जा रहे हैं, लेकिन मृत चमगादड़ों के मांस खा लेने के बाद ग्रामीण अज्ञात बीमारी की आशंका से भयभीत हैं।
    वहीं, सभी ग्रामीणों के स्वस्थ पाये जाने पर विभाग ने राहत की सांस ली है। लेकिन, चमगादड़ों के मांस खाने वाले लोगों को एहतियातन आइसोलेट करने पर भी विचार किया जा रहा है। इधर, सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य जांच में सभी लोग फिलवक्त स्वस्थ पाये गये हैं। स्वास्थ्य विभाग उन पर नजर रखे हुए है।

    सिविल सर्जन ने कहा कि जरूरत पड़ने पर अन्य एहतियाती कदम उठाये जायेंगे। निपाह वायरस फैलने की आशंका कही जा रही रही है, लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है। अगर ऐसा होगा तो हमारा कोविड वार्ड है और सभी को वहां भर्ती कराया जायेगा। कांडी थाना को भी निर्देश दिया गया है कि किसी भी आपात स्थिति पर नजर बनाये रखें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवेतन के लाले, टूटा सब्र का बांध, एचइसी सप्लाई कर्मियों का प्रदर्शन 3 जून को
    Next Article अमित शाह दोपहर बाद पहुंचेंगे गुजरात, सोमनाथ दर्शन से पहले राजकोट में रुकेंगे
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version