Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड में नहीं थम रहा खूनी खेल! हर दिन पांच मर्डर, 3 महीने में 434 हत्या
    झारखंड

    झारखंड में नहीं थम रहा खूनी खेल! हर दिन पांच मर्डर, 3 महीने में 434 हत्या

    adminBy adminJune 1, 2024Updated:June 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची समेत झारखंड में इन दिनों खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। झारखंड पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में साल 2023 की तुलना में साल 2024 में हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। साल 2023 में जनवरी-मार्च महीने तक हत्या की 399 घटनाएं हुई थीं। वहीं साल 2024 में यह घटना बढ़कर 434 हो गयी। यानी हर दिन पांच लोगों की हत्या झारखंड में हो रही है। इसके अलावा संगीन अपराध की बात की जाये, तो राज्य में साल 2024 में पिछले तीन महीने के दौरान 2,744 चोरी, 100 लूट और 338 दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं।

    सबसे अधिक राजनीतिक हत्याएं
    राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार देशभर में सबसे अधिक राजनीतिक कारणों से हत्या झारखंड में हुई है। देशभर में राजनीतिक कारणों से 59 व्यक्तियों की हत्या हुई है, जिनमें सबसे अधिक 17 झारखंड में हुई है। हालांकि हत्या के सबसे अधिक मामले यूपी में दर्ज किये गये हैं। वहीं हत्या के मामले में झारखंड देश में आठवें पायदान पर है।

    पुलिस फाइल से केस डायरी
    31 मई 2024: पलामू में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या
    31 मई 2024: रामगढ़ में लूट के दौरान बुजुर्ग महिला की हत्या
    21 मई 2024: सराइकेला में शौच के लिए खेत में गयी महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
    08 मई 2024: धनबाद में स्कूल से घर लौट रही छात्रा की धारदार हथियार से हत्या
    17 अप्रैल 2024: हजारीबाग में मेला देखकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या
    03 अप्रैल 2024: लातेहार में तीन लोगों की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया
    15 मई 2024: गिरिडीह कोर्ट में गवाही देने आ रहे युवक की हत्या
    25 मार्च 2024: बोकारो में महिला की हत्या कर शव को जलाया

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय निर्वाचन आयोग के सोशल मीडिया परफॉर्मेंस इंडेक्स में झारखंड फर्स्ट
    Next Article नीलांचल एक्सप्रेस हादसा में घायल दो लोगों को मुरी लाया गया, एक की हालत गंभीर
    admin

      Related Posts

      झारखंड बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पुलिस अलर्ट

      June 4, 2025

      झारखंड बंद का जमशेदपुर में कोई असर नहीं

      June 4, 2025

      मानगो के एक फ्लैट से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

      June 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के मामले बढ़कर हुए 4,302, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
      • 17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया
      • पाकिस्तान के खिलाफ दुनिया घूम कर स्वदेश लौटे अभिषेक, विदेशमंत्री की बैठक से बनाई दूरी
      • गाजा में जीएचएफ ने मानवीय सहायता का वितरण रोका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version