Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»चर्चित हत्याकांड मामले में सीआईडी आईजी ने तत्कालीन एटीएस डीएसपी की जांच में गड़बड़ी पाया, डीएसपी पर होगी विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा !
    झारखंड

    चर्चित हत्याकांड मामले में सीआईडी आईजी ने तत्कालीन एटीएस डीएसपी की जांच में गड़बड़ी पाया, डीएसपी पर होगी विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा !

    adminBy adminJune 1, 2024Updated:June 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कांग्रेस की बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि बितका बाउरी की हत्या से जुड़े मामले की जांच करने वाले तत्कालीन डीएसपी नीरज कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।सीआईडी जांच में डीएसपी के खिलाफ जांच को लेकर कई अनियमितताएं पाई गई हैं।सीआईडी द्वारा मामले की समीक्षा के दौरान सौंपी गई जांच रिपोर्ट से इसका पता चला है।

    गौरतलब है कि हत्याकांड में निर्दोष लोगों को फंसाकर जेल भेजने वाले तीन सब इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को डीजीपी अजय कुमार सिंह पहले ही निलंबित कर चुके हैं।अब इस मामले के पर्यवेक्षण की समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई है कि डीएसपी नीरज कुमार ने मामले के पर्यवेक्षण में कई गलतियां की हैं, जबकि उनके क्रियाकलापों को घोर लापरवाही वाला बताया गया है।

    सीआईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीआईडी आईजी सुदर्शन कुमार मंडल ने एटीएस डीएसपी नीरज कुमार की पर्यवेक्षण रिपोर्ट की समीक्षा की थी, उनके द्वारा जांच रिपोर्ट में लिखा गया है कि डीएसपी ने जांच और पर्यवेक्षण के दौरान तथ्यों और साक्ष्यों की अनदेखी की है।इस मामले में आरोपी विक्की सिंह समेत 13 आरोपियों के बारे में लिखा गया कि इन सभी के खिलाफ रामगढ़ और हजारीबाग के अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं, डीएसपी ने यह भी कहा कि इन सभी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, लेकिन समीक्षा के दौरान पाया गया कि इन युवकों के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं है, बल्कि सभी मामले अज्ञात अपराधियों के खिलाफ दर्ज हैं।

    इस मामले में गिरफ्तार बादल लोहरा, गोविंद कुमार, अजीत मुंडा, इरफान, सुभाष कुमार सिंह उर्फ बाघा के आपराधिक चरित्र की बात की गई। लेकिन इनके खिलाफ कोई मामला नहीं पाया गया।साथ ही पर्यवेक्षण में यह भी दर्ज नहीं किया गया कि अगर ये अपराधी हैं, तो किस गिरोह से जुड़े थे।

    मृतक की पत्नी के बयान में जिनका नाम आया, उन्हें क्लीन चिट
    सीआईडी ने अपनी जांच में पाया है कि पर्यवेक्षी अधिकारी ने उन सभी लोगों को क्लीन चिट दे दी है, जिन पर मृतक बितका बाउरी की पत्नी सपना देवी ने हत्या का आरोप लगाया है।उन्होंने अपनी टिप्पणी में भोला पांडेय गिरोह के 18 लोगों की भूमिका की पुष्टि की है।

    वहीं पर्यवेक्षण रिपोर्ट में विरोधाभासी बातें लिखी गई हैं। पर्यवेक्षी पदाधिकारी ने गिरफ्तार अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयानों का सत्यापन करने तथा साक्ष्य संकलन करने का निर्देश अनुसंधान पदाधिकारी को नहीं दिया।डीएसपी नीरज कुमार ने भी अज्ञात अपराधियों की भूमिका की जांच करने का आदेश कांड के अनुसंधान पदाधिकारी को नहीं दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुख्यात अमन साहू का सहयोगी तीन लाख का इनामी प्रमोद यादव मुठभेड़ में ढेर, बिहार पुलिस को मिली सफलता
    Next Article धनबाद में बिजली समस्या को लेकर दो पक्षों में जम कर हुई मारपीट, पुलिसकर्मी समेत आधा दर्जन लोग घायल
    admin

      Related Posts

      बंगाल का जनादेश, टीएमसी के गुंडाराज, सिंडिकेट सिस्टम, महिला असुरक्षा और घुसपैठ के खिलाफ: बाबूलाल मरांडी

      May 4, 2026

      पांच राज्यों के चुनावी नतीजों पर JMM का कड़ा प्रहार, सुप्रियो भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल के परिणामों को बताया असंवैधानिक

      May 4, 2026

      पश्चिम बंगाल में सनातन की विजय और अहंकार की पराजय : संजय सेठ

      May 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बंगाल का जनादेश, टीएमसी के गुंडाराज, सिंडिकेट सिस्टम, महिला असुरक्षा और घुसपैठ के खिलाफ: बाबूलाल मरांडी
      • पांच राज्यों के चुनावी नतीजों पर JMM का कड़ा प्रहार, सुप्रियो भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल के परिणामों को बताया असंवैधानिक
      • पश्चिम बंगाल में सनातन की विजय और अहंकार की पराजय : संजय सेठ
      • पूजा सिंघल को पीएमएलए कोर्ट से बड़ी राहत: निजी कार्य के लिए विदेश जाने की मिली अनुमति
      • रांची में तेज रफ्तार का कहर: पुराने विधानसभा के पास सड़क हादसे में हवलदार का निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version