Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»नशे में धुत रवीना टंडन ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट
    मनोरंजन

    नशे में धुत रवीना टंडन ने बुजुर्ग महिला से की मारपीट

    adminBy adminJune 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एक्ट्रेस रवीना टंडन अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। कभी वह अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपने बोल्ड बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि इस समय वह एक पिटाई मामले के कारण मीडिया में चर्चा में हैं। दावा किया जा रहा है कि रवीना ने एक बुजुर्ग महिला समेत दो अन्य लोगों के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    रवीना पर शनिवार देर रात मुंबई के उपनगर बांद्रा में तीन लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप है। रवीना के ड्राइवर पर रिजवी कॉलेज के पास कार्टर रोड पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और 3 लोगों को टक्कर मारने का आरोप है। जब लोगों ने उनसे इस बारे में पूछा तो एक्ट्रेस नशे की हालत में अपनी कार से बाहर निकलीं और उसने पीड़ितों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की।

    बांद्रा में रहने वाले मोहम्मद नाम के शख्स ने रवीना के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने इस मामले पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। मोहम्मद के मुताबिक जब उनकी 70 साल की मां, बहन और भतीजी रिजवी कॉलेज के पास से गुजर रही थीं तो रवीना के कार ड्राइवर ने उनकी मां को टक्कर मार दी। इस दौरान लोगों ने कार रोककर पूछा तो ड्राइवर बहस करने लगा। इसके बाद नशे में धुत रवीना भी कार से उतरीं, जिससे बहस और बढ़ने लगी।

    वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पीड़ित महिला और स्थानीय लोग रवीना को घेरे हुए हैं और पुलिस को बुला रहे हैं। एत पीड़िता कह रही है, ”तुम्हें रात जेल में गुजारनी पड़ेगी। मेरी नाक से खून बह रहा है।” इस समय रवीना लोगों से वीडियो रिकॉर्ड न करने की गुजारिश करती हैं। जैसे ही लोग उन्हें घेरते हैं तो एक्ट्रेस कहती हैं, ”प्लीज मुझे धक्का मत दो।”

    घटना के कुछ देर बाद रवीना मौके से भाग गईं। इसके बाद पीड़ित और उसका परिवार एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज कराने खार पुलिस स्टेशन पहुंचा। कुछ देर बाद रवीना के पति अनिल थडानी पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने पीड़ित और उसके परिवार से बातचीत करने की कोशिश की। हालांकि उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जब तक केस दर्ज नहीं होगा, वे चैन से नहीं बैठेंगे। ऐसे में अब रवीना टंडन मुसीबत में फंस गई हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुशांत की बहन की इमोशनल पोस्ट, तस्वीरें शेयर कर बताया खास कनेक्शन
    Next Article बिहार से सटे भारत-नेपाल सीमा पर एक करोड़ की नकदी के साथ युवक गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल

      June 10, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार

      June 10, 2025

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version