Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी ने नोएडा में खोला कार्यालय
    बिजनेस

    बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी ने नोएडा में खोला कार्यालय

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 4, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नोएडा:  न्यूयॉर्क स्थित ‘आईटी बाई डिजाइन’ (आईटीबीडी) नामक एक बहुराष्ट्रीय आईटी अवसंरचना समर्थन प्रदाता कंपनी ने नोएडा में अपनी सेवाओं का विस्तार किया है।

    कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सनी कालिया का कहना है कि यह विस्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिकी सीईओ को दिए गए सुरक्षित निवेश संबंधी आश्वासन का एक सकारात्मक परिणाम है। आईटीबीडी के नए कार्यालय का सोमवार को उद्घाटन करते हुए सूचना एवं प्रसारण और युवा व खेल मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महान दूरदर्शी नेता हैं, जिन्होंने विभिन्न वैश्विक व्यवसायों और निवेश के उद्देश्य से भारत को सर्वाधिक अनुकूल देश बनाने के लिए अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों की शुरुआत की है। कर प्रणाली और लाइसेंसिंग नीतियों में सुधार के लिए भारत के प्रयासों की पूरी दुनिया के अर्थशास्त्रियों ने प्रशंसा की है, और हम अपनी इस प्रतिबद्धता को आगे भी कायम रखने के लिए उत्सुक हैं।

    आईटीबीडी के सीईओ सनी कालिया ने कहा, ट्रंप प्रशासन में एक कठोर राजनीतिक माहौल के बावजूद भारत में आईटीबीडी का विस्तार तथा आईटीबीडी एफडीआई के लिए एक शीर्ष रणनीतिक देश के रूप में इसका चुनाव भारत के साथ व्यावसायिक संबंधों को और आगे बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। भारत में अपने विस्तार पर हम अभी से 20 लाख डॉलर का निवेश करने जा रहे हैं।

    आईटीबीडी के अध्यक्ष और ब्रांड एम्बेसडर काम अटवाल कालिया ने कहा, आईटीबीडी की नोएडा शाखा में जल्दी ही आईटी से जुड़े कामगारों के लिए 200 से अधिक रोजगार के अवसर सुनिश्चित होंगे। हम भारत के कौशल अर्थव्यवस्था के विकास में निवेश कर रहे हैं।

    आईटीबीडी न्यूयॉर्क स्थित एक आईटी अवसंरचना प्रबंधन कंपनी है, जिसके जर्सी सिटी, टाम्पा, वैंकूवर (कनाडा) और चंडीगढ़ में पहले से ही कार्यालय हैं। नोएडा में इसका नया कार्यालय विश्व स्तर की सुविधाओं और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलखनऊ में कल से दौड़ेगी मेट्रो
    Next Article सेल्फी लवर्स के लिए बेहद खास यह फोन- जाने इसकी खासियत और कीमत
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी ने लगाई छलांग

    June 21, 2026

    केंद्र सरकार ने डीजल, एटीएफ निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, नई दरें लागू

    June 16, 2026

    सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी ने लगाई छलांग

    June 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप, हम पार्टी ने DC को सौंपा मांग पत्र
    • आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर सुदेश महतो से मिले वरिष्ठ नेता, दी बधाई
    • एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर बिहार में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
    • प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राजनेताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को दी जन्मदिन की बधाई
    • पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार मुश्ताक की पुलिस रिमांड तीन दिन बढ़ी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version