Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड के सभी 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हुआ 66.49 प्रतिशत मतदान: चुनाव आयोग
    Jharkhand Top News

    झारखंड के सभी 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हुआ 66.49 प्रतिशत मतदान: चुनाव आयोग

    adminBy adminJune 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के। रवि कुमार ने कहा है कि सातवें चरण के चुनाव में तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में संपन्न मतदान के बाद सभी पोलिंग पार्टी वापस लौट आये हैं। सभी इवीएम स्क्रूटनी के बाद स्ट्रांग रूम में सील कर दिये गये हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। रविवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में मीडिया को जानकारी देते बताया कि राजमहल, दुमका और गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 70.88 प्रतिशत मतदान हुआ है। उसमें राजमहल में 70.78 प्रतिशत, दुमका में 73.87 प्रतिशत और गोड्डा में 68.63 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसी तरह झारखंड के सभी 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों का मतदान प्रतिशत 66.49 प्रतिशत रहा है।

    उन्होंने बताया कि 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार 2024 के चुनाव में झारखंड के 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में से 8 में अधिक मतदान हुआ है। जिन 6 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में 2019 की तुलना में कम मतदान हुआ है, वह सभी बिहार राज्य की सीमा से जुड़े क्षेत्र हैं। उन्होंने कहा कि संभावना है कि उस इलाके में पलायन आदि कारणों से ऐसा हुआ है। मतदान से जुड़ी एक रोचक जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में से 12 में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया है। सिर्फ  रांची और जमशेदपुर में पुरुष मतदाताओं ने महिलाओं से अधिक मतदान किया है, लेकिन उसका अंतर भी मामूली रहा है। वहीं 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के अंतर्गत पड़ने वाले 68 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया है। सिर्फ 13 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं से अधिक पुरुषों ने मतदान किया है।

    उन्होंने बताया कि सभी 14 केंद्रों पर मतगणना की तैयारी जारी है। 4 जून को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। नियमित अंतराल पर हर राउंड के नतीजे की घोषणा होती रहेगी। उन्होंने बताया कि संभावना है कि शाम चार बजे तक मतगणना पूरी हो जाएगी। नतीजे ऑनलाइन भी देखे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पूरे चुनाव के दौरान तीन पुलिसकर्मी, 2 ड्राइवर और एक चुनावकर्मी की अलग-अलग कारणों से मौत हुई है। सभी के परिजनों को नियमानुसार अनुग्रह अनुदान का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में 135 करोड़, 29 लाख की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी है। सातवें चरण के मतदान के दिन 1 जून को भी 34.19 लाख रुपये की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअरुणाचल : विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रचा इतिहास, 60 में 46 सीटें जीतीं
    Next Article रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को चिह्नित कर देश से भगाया जायेगा: अमर बाउरी
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version