Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»एग्जिट पोल से बिल्कुल अलग है एग्जैक्ट पोल : राजेश ठाकुर
    झारखंड

    एग्जिट पोल से बिल्कुल अलग है एग्जैक्ट पोल : राजेश ठाकुर

    adminBy adminJune 3, 2024Updated:June 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कल काउंटिंग वाले दिन पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और वरीय नेताओं को मतगणना स्थल पर मुस्तैद रहना होगा ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं की जा सके। राजेश ठाकुर ने कहा कि हम खूंटी नहीं भूले हैं जहां काउंटिंग में गड़बड़ी करके बीजेपी के उम्मीदवार को चुनाव जिताया गया था। जीत हार का अंतर महज 1400 वोटों का ही था। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रिया में एक बार परिणाम आ गया तो कुछ नहीं किया जा सकता लेकिन हमने काफी संघर्ष किया था। राजेश ठाकुर ने कहा कि कल काउंटिंग स्थल पर किसी भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी को पलक भी नहीं झपकाना है वरना आंख बंद और डिब्बा गायब वाली कहावत चरितार्थ हो जायेगी। बीजेपी इसमें माहिर है।

    अडानी-अंबानी से टेंपो वाले बयान की जांच हो!
    चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के टेंपो में पैसा भरकर ले जाने वाले बयान पर भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि शायद प्रधानमंत्री का टेली-प्रॉम्पटर खराब था इसलिए वह अडानी और अंबानी के घर से टेंपो में पैसा भरकर ले जाने वाली बात कह गये। पीएम को बताना चाहिए कि पैसा कहां जा रहा था? उनके पास इस सूचना का स्त्रोत क्या है? उन्होंने कहा कि दिलचस्प है कि पीएम मोदी ने इतना बड़ा आरोप लगाया और मामले की जांच नहीं हुई। आखिरकार तमाम जांच एजेंसियां और स्वतंत्र संस्थायें कहां गई? राजेश ठाकुर ने कहा कि पूरे चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी द्वारा जिस प्रकार का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा था, उसमें वे फेल रहे। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल की विश्वसनीयता संकट में है।देशभर में अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है!
    राजेश ठाकुर ने आरोप लगाया है कि पूरे देश में दबाव बनाने का प्रयास हो रहा है। अधिकारियों को डराया-धमकाया जा रहा है कि मतदान हमारे पक्ष में हुआ है इसलिए हमारे कहे मुताबिक काउंटिंग भी हो। पिछली बार खूंटी में जो हुआ उसे दोहराने का प्रयास किया जा सकता है। हमने काफी संघर्ष किया था, बावजूद इसके परिणाम महज 1400 वोटों के अंतर से उनके पक्ष में चला गया था। उन्होंने कहा कि इस बार हमारी तैयारी पुख्ता है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि मतगणना के दिन अंतिम क्षण तक काउंटिंग स्थल पर डटे रहना है। जरा सी चूक हुई नहीं कि आंख बंद और डिब्बा गायब। बीजेपी इसमें माहिर है। हमें मतगणना स्थल पर पलकें भी नहीं झपकानी है। उन्होंने कहा कि खूंटी में हम खामियाजा भुगत चुके हैं। हमारा पुराना अनुभव अच्छा नहीं रहा है। इसलिए, सभी जिलाध्यक्षों और प्रभारियों को जरूरी निर्देश दिये गये हैं।

    प्रधानमंत्री ने पूरे कैंपेन में मुद्दों पर कभी बात नहीं की!
    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूरे चुनाव कैंपेन में प्रधानमंत्री ने मुद्दों की बात नहीं की बल्कि चुनिंदों की बात की। देश में बेरोजगारी और भूखमरी बढ़ी है और इसे खुद प्रधानमंत्री भी स्वीकार करते हैं। उन्होंने खुद कहा है कि देश के 80 करोड़ लोग मुफ्त राशन योजना का लाभ ले रहे हैं। यानी कि 80 करोड़ लोग दो वक्त के भोजन के लिए मुफ्त राशन पर आश्रित हैं। पीएम इसे बढ़ाने की बात करते हैं मतलब गरीबी और बढ़ेगी। राजेश ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो हम इसे कम करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजयुमो के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने संजय सेठ से की मुलाकात
    Next Article गांव के बाहर पूजा करने गए भगत की दिनदहाड़े पीट- पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    admin

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version