Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम पर हमला
    दुनिया

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम पर हमला

    adminBy adminJune 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पोलियो टीकाकरण टीम को फिर निशाना बनाया गया है। प्रांत के चमन शहर में धरना समिति के सदस्यों ने टीम और सुरक्षा के लिए तैनात लेवी कर्मियों पर लाठियां बरसाईं।

    चमन के डीसी राजा अतहर अब्बास ने सोमवार को घटना की पुष्टि की है। डीसी अब्बास का कहना है कि धरना समिति के सदस्यों ने चमन में पोलियो टीकाकरण टीम पर लाठियों से हमला किया। इस हमले में चार लेवी कर्मचारी घायल हो गए। इन कर्मचारियों को पोलियो विरोधी अभियान के दौरान टीम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैनात किया गया था।

    डीसी चमन ने कहा कि हमलावरों ने पुलिस और लेवीकर्मियों से वैक्सीन और हथियार छीनने की कोशिश की। बलूचिस्तान सरकार ने भी हमले की निंदा करते हुए कहा है कि आरोपितों के खिलाफ आतंकवाद के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

    पाकिस्तान के चुनिंदा जिलों में इस समय पोलियोरोधी अभियान चल रहा है। इसके तहत पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें घर-घर जाकर यह सुनिश्चित कर रही हैं कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह जाए। शनिवार को सिंध प्रांत के शिकारपुर जिले में भरकन यूनियन काउंसिल के एक पदाधिकारी के दो वर्षीय पुत्र में पोलियो के लक्षण मिले थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश के सांसद की हत्या मामले में पश्चिम बंगाल सीआईडी की टीम ने नेपाल में कई जगह दी दबिश
    Next Article चुनाव आयोग ने सीएपीएफ की 400 कंपनियों को 19 जून तक बंगाल में रहने को कहा
    admin

      Related Posts

      अमेरिका में सरकारी शटडाउन खत्म होने के करीब, सीनेट में विधेयक के समर्थन में मतदान

      November 13, 2025

      संसद पुनर्स्थापना मुद्दे पर नेपाली कांग्रेस में मतभेद, महासचिव ने जताई आपत्ति

      November 10, 2025

      अमेरिका में डेमोक्रेट पड़े नरम, शटडाउन पर गतिरोध खत्म होने के संकेत

      November 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रणनीति के जादूगर की सियासी हकीकत: क्यों खाली रह गया जनसुराज का खाता?
      • नीतीश कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं का जताया आभार
      • शिक्षा सही सोच और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राज्यपाल
      • घाटशिला उपचुनाव : JMM की जीत, सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38601 वोट से हराया
      • यह विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत: अमित शाह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version