Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»लोस चुनाव : राहुल गांधी ने करीब चार लाख मतों से भाजपा प्रत्याशी को दी मात
    देश

    लोस चुनाव : राहुल गांधी ने करीब चार लाख मतों से भाजपा प्रत्याशी को दी मात

    adminBy adminJune 4, 2024Updated:June 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रायबरेली। लोक सभा सीट रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी की बम्पर जीत हुई है। उन्होंने करीब 3 लाख 90 हजार वोटों से अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को हराया है। रायबरेली से राहुल गांधी की इस जीत के साथ ही गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी का रायबरेली से संसदीय पारी की शुरुआत हो गई। दादा फ़िरोज,दादी इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी के बाद राहुल रायबरेली से सांसद निर्वाचित हुए हैं।

    मंगलवार शाम आये परिणाम में कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को कुल 687649 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को 297619 वोट,बसपा के ठाकुर प्रसाद यादव को 21624 वोट मिले हैं। चौथे नम्बर पर अखिल भारतीय अपना दल के दिलीप सिंह को 8678 वोट मिले हैं। नोटा को 7822 वोट के साथ पांचवां स्थान मिला है। निर्दलीय होरीलाल को 5399,भारतीय पंचशील पार्टी के सुदर्शन राम को 4345,मानवतावादी समाज पार्टी के हिन्द रोहिताश्व को 3859,अपना दल(कमेरवादी) के मो मोबीन को 2174 वोट मिले हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने कांग्रेस नेताओं को जीत का प्रमाणपत्र दिया।

    उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी 2004,2009,2014 में अमेठी से सांसद चुने गए। 2019 में अमेठी से उनकी हार हुई। हालांकि वायनाड से चुनकर वह संसद पहुंच गए। राहुल गृह, विदेश व मानव संसाधन मंत्रालय की संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे हैं।

    19 जून 1970 को जन्मे राहुल गांधी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली और देहरादून से की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के हावर्ड,कैम्ब्रिज और ट्रिनिटी विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की। राहुल गांधी देश के सबसे मजबूत राजनीतिक परिवार से आते हैं और राजनीति उन्हें विरासत में मिली। 2017 में उन्हें कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इसके पहले वह पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, उपाध्यक्ष, युवक कांग्रेस व एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी भी रहे हैं। 2019 में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफ़ा दे दिया था।

    रायबरेली लोकसभा सीट का इतिहास

    शुरू से ही कांग्रेस की सुरक्षित लोकसभा सीट रही रायबरेली में पहला चुनाव 1952 में हुआ था। उस समय कांग्रेस के टिकट पर फिरोज गांधी यहां से सांसद चुने गए थे। उन्होंने 1957 के चुनाव में भी अपनी जीत कायम रखी। हालांकि 1960 में उपचुनाव हुआ तो कांग्रेस के ही टिकट पर आरपी सिंह और फिर 62 के चुनाव में बैजनाथ कुरील यहां से सांसद चुने गए। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1967 और 1971 का चुनाव यहां से जीतीं। हालांकि 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर राज नारायण ने उन्हें हरा दिया।

    इसके बाद वह तीसरी बार 1980 का चुनाव यहां से जीतीं, हालांकि उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दिया तो उसी साल उपचुनाव हुए और कांग्रेस के अरुण नेहरु सांसद चुने गए। वह 1984 के चुनाव में भी जीते। 1989 और 1991 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर शीला कौल जीतीं। फिर 1996 और 98 का चुनाव बीजेपी के पक्ष में रहा और अशोक सिंह सांसद चुने गए। इस सीट पर बीजेपी की यह आखिरी जीत थी।

    उसके बाद 1999 में कांग्रेस के सतीश शर्मा यहां से सांसद चुने गए,उनके बाद हुए सभी पांच चुनाव कांग्रेस के टिकट पर 2019 तक सोनिया गांधी जीतती रही हैं। रायबरेली लोकसभा सीट पर शुरू से ही गांधी परिवार का दबदबा रहा है। इसकी शुरूआत फिरोज गांधी ने की और उसके बाद से लगातार और हर चुनाव में इस परिवार का प्रभाव देखा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत को लेकर भाजपा मुख्यालय में जीत का जश्न
    Next Article लोस चुनाव: वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगाई जीत की हैट्रिक
    admin

      Related Posts

      मणिपुर में चार जिलाें से प्रतिबंधित संगठन के छह उग्रवादी गिरफ्तार

      October 27, 2025

      जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन आज

      October 27, 2025

      इतिहास के पन्नों में 28 अक्टूबर : 2011 में व्यंग्य विधा के विख्यात साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल का निधन

      October 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में चार जिलाें से प्रतिबंधित संगठन के छह उग्रवादी गिरफ्तार
      • जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन आज
      • इतिहास के पन्नों में 28 अक्टूबर : 2011 में व्यंग्य विधा के विख्यात साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल का निधन
      • चीन में शीर्ष पार्टी नेता भ्रष्टाचार में संलिप्तता के आराेपाें में पार्टी से निष्कासित
      • बांग्लादेश के युवक की सिलहट सीमावर्ती क्षेत्र में गोली मारकर हत्या
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version