Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, April 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»तीसरी बार मोदी सरकार का ऐतिहासिक जनादेश: बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    तीसरी बार मोदी सरकार का ऐतिहासिक जनादेश: बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminJune 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एनडीए की जीत पर भाजपा मुख्यालय में मना जश्न
    रांची। लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में जश्न मनाया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी। पटाखे फोड़े गये, मिठाइयां बंटी और ढोल-नगाड़ों पर लोग खूब थिरके। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता का जनादेश सिरोधार्य है। जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को साकार किया है। भारत के राजनीतिक इतिहास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे राजनेता हैं जो पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। झारखंड की जनता ने 9 सीटों पर जीत दिलाकर एनडीए को फिर सबसे बड़े गठबंधन के रूप में स्थापित किया है। मरांडी ने चुनाव अभियान में झारखंड आने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय नेताओं का आभार प्रकट किया।

    एनडीए देश की सेवा के लिए संकल्पित: लक्ष्मीकांत वाजपेयी
    झारखंड भाजपा के प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रदेश की जनता को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जनादेश फिर एकबार मोदी सरकार के लिए है। झारखंड की जनता ने मां भारती की चरणों में फल और फूल दोनों अर्पित किया है। भाजपा और एनडीए देश एवम प्रदेश की जनता की सेवा के लिए संकल्पित है।

    इंडी एलायंस का षड्यंत्र जनता ने नकार दिया: अमर बाउरी
    नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि जनता ने इंडी एलायंस के षड्यंत्र एवम झूठ को नकारते हुए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का स्पष्ट जनादेश एनडीए को दिया है। आरक्षण खत्म करने, संविधान बदलने जैसे दुष्प्रचार को जनता ने पूरी तरह नकारते हुए विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए जनादेश दिया है।
    निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार जनता की उम्मीद और आकांक्षाओं पर खरी उतरेगी। तेजी के साथ विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा।

    क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि दो सीट से अपनी वैचारिक यात्रा प्रारंभ करने वाली पार्टी के लिए तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ भारत की सेवा का अवसर मिलना यह जनता के प्यार एवम स्नेह से ही संभव है।
    प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रदेश के समर्पित और परिश्रमी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की जीत है।
    कहा कि पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में भी एनडीए की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त और विकसित प्रदेश बनायेंगे।

    बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों में भानु प्रताप शाही, आरती कुजूर, बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, दीपक बंका, हेमंत दास, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह, डॉ रविंद्र कुमार राय, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, नवीन जयसवाल, आरती सिंह, शशांक राज, पवन साहू, अनवर हयात, शिवपूजन पाठक, प्रतुल शाह देव, अविनेश कुमार, राफिया नाज, योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाइक, राहुल अवस्थी, राजीव रंजन मिश्रा, शोभा यादव, वरुण साहू, सूरज चौरसिया, पंकज सिन्हा, तारिक इमरान, सीमा शर्मा, शिवकुमार शर्मा, सुधीर श्रीवास्तव, रविनाथ किशोर, किसलय तिवारी, गुरविंदर सिंह सेठी, प्रदीप सिन्हा, रमेश सिंह, प्रेम मित्तल, योगेश मल्होत्रा, संदीप वर्मा, लक्ष्मी कुमारी सीमा सिंह, मंजुलता, शकुंतला जायसवाल, बबिता हिंदू, नीलम चौधरी, मनोज दुबे, योगेंद्र लाल, नीरज पासवान, मृत्युंजय कुमार, नवीन झा, कुणाल यादव, बलबीर सिंह सलूजा, सूर्य प्रभात, सुनील साहू, अरविंद तिवारी, रितेश तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में 9 सीटों पर NDA, कांग्रेस और JMM 5 सीट जीतें
    Next Article हेमंत की कल्पना ने झारखंड में जेएमएम को ना सिर्फ जीत दिलायी, बल्कि जेएमएम को हेमंत बिन हिम्मत भी दिलायी
    admin

      Related Posts

      झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तबादले के जरिए पुलिसकर्मियों को सजा देना गलत, 20 जवानों के ट्रांसफर ऑर्डर रद्द

      April 28, 2026

      झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, रांची के सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती

      April 28, 2026

      रिम्स निदेशक का औचक निरीक्षण: ड्यूटी से नदारद मिले कई कर्मचारी, मंचा हड़कंप

      April 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बंगाल चुनाव: दूसरे चरण से पहले चुनाव आयोग सख्त, 142 सीटों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ का आदेश
      • ED का अनिल अंबानी समूह पर बड़ा एक्शन, 3,034 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
      • नेपाल में शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र, निजी स्कूलों को अवैध फीस वापस करने का सख्त निर्देश
      • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे विदेशमंत्री अराघची, रूस भी मध्यस्थता को तैयार
      • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तबादले के जरिए पुलिसकर्मियों को सजा देना गलत, 20 जवानों के ट्रांसफर ऑर्डर रद्द
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version