Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हेमंत की कल्पना ने झारखंड में जेएमएम को ना सिर्फ जीत दिलायी, बल्कि जेएमएम को हेमंत बिन हिम्मत भी दिलायी
    Top Story

    हेमंत की कल्पना ने झारखंड में जेएमएम को ना सिर्फ जीत दिलायी, बल्कि जेएमएम को हेमंत बिन हिम्मत भी दिलायी

    adminBy adminJune 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -अब हकीकत बन गयी हेमंत की कल्पना
    -हेमंत बिन जेएमएम की कल्पना को मिली मजबूती
    राहुल सिंह
    लोकसभा चुनाव 2024 का जनादेश बहुत कुछ कहता है और देश की खूबसूरत लोकतांत्रिक व्यवस्था को दर्शाता है। यह जनादेश किसी की जीत या हार को नहीं दर्शाता, यह लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। यह जनादेश जात-पात और धर्म से ऊपर उठ कर कर्म को दर्शाता है।
    अगर झारखंड के परिणाम की समीक्षा की जाये तो इस बार के लोकसभा चुनाव परिणाम को लोकतंत्र की जीत कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा।
    भले ही झारखंड में एनडीए को नौ सीटों पर जीत मिली, लेकिन चर्चा हेमंत की कल्पना की हो रही है। हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद जेएमएम की जीत की कल्पना अधूरी थी, लेकिन हेमंत की कल्पना ने झारखंड में जेएमएम को ना सिर्फ जीत दिलायी, बल्कि जेएमएम को हेमंत बिन हिम्मत भी दिलायी।

    कल्पना की जीत से यह साफ हो जाता है कि कहीं ना कहीं हेमंत का जेल जाना भाजपा के लिए भारी पड़ गया और जेएमएम को कल्पना जैसा योद्धा भी मिल गया। जाहिर है 11 सीट से खिसक कर नौ सीट पर आना भाजपा के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में कई चुनौतियों को उत्पन्न करेगा और साथ ही जेएमएम जैसी मजबूत क्षेत्रीय पार्टी को आत्मविश्वास के साथ-साथ और मजबूत बनायेगा। आज भले ही एनडीए को बहुमत मिला हो, लेकिन इंडिया गठबंधन ने हिम्मत दिखायी।

    यहां उल्लेखनीय है कि जब हेमंत सोरेन को इडी ने गिरफ्तार किया था, तब भाजपा को शायद लगा था कि जेएमएम अब बिखर जायेगा। इसी को ध्यान में रख कर भाजपा ने शिबू सोरेन की बड़ी बहू को अपने पाले में भी कर लिया। ठीक उसी समय कल्पना सोरेन घर की चहारदीवारी से निकल कर राजनीति के मैदान में उतरीं और उन्होंने घर की जिम्मेदारियों को संभालते हुए झामुमो की कमान भी संभाल ली। पूरे चुनाव के दौरान उन्होंने जिस तरह से आक्रामक चुनाव प्रचार किया और झामुमो कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया, उसी का परिणाम है कि अब कल्पना सोरेन झारखंड का भविष्य बन गयी हैं। उन्होंने न सिर्फ झामुमो को एक सीट से तीन सीट दिलवायी, बल्कि कांग्रेस के खाते में भी खूंटी और लोहरदगा सीट डलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उन्होंने झामुमो को इंडिया गठबंधन में भी स्थापित करवाया। सबसे पहले उन्होंने मुंबई और दिल्ली जाकर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करायी और फिर रांची में झामुमो के नेतृत्व में सफलतापूर्वक रैली का आयोजन कर खुद को इंडिया गठबंधन का अहम हिस्सा बना लिया। कांग्रेस के साथ उन्होंने मजबूत राजनीतिक रिश्ता कायम किया। उनके प्रयास और व्यवहार का ही परिणाम है कि आज चाहे सोनिया गांधी हों या राहुल गांधी, प्रियंका गांधी हों या मल्लिकार्जुन खड़गे, सभी कल्पना सोरेन के साहस की दाद दे रहे हैं। कल्पना की इस अकल्पनीय मेहनत से आज झामुमो एक से तीन सीट और कांग्रेस एक से दो सीट पर पहुंच गयी है। यानी एनडीए के किले में पांच सीट की सेंध लग गयी है। इस चुनाव में कल्पना सोरेन ने जितनी मेहनत झामुमो प्रत्याशियों के लिए की, उतनी ही मेहनत कांग्रेस उम्मीदवारों को जिताने में भी की। यह उनकी राजनीतिक परिपक्वता का उदाहरण है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतीसरी बार मोदी सरकार का ऐतिहासिक जनादेश: बाबूलाल मरांडी
    Next Article एनडीए ने चुनाव जीता, इंडिया गठबंधन ने दिल
    admin

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version