Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»छत्तीसगढ़ में भाजपा को 52.65 प्रतिशत मत मिले, 11 में से 10 सीटों पर जीत
    राजनीति

    छत्तीसगढ़ में भाजपा को 52.65 प्रतिशत मत मिले, 11 में से 10 सीटों पर जीत

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJune 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर । छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटों में से 10 पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कोरबा सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार रात परिणाम घोषित किए। भाजपा का 1.2 प्रतिशत वोट प्रतिशत बढ़ा है। जबकि 0.4 फीसदी वोट प्रतिशत घटने से एक सीट पर कांग्रेस सिमट गई।चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा को जहां 52.65 प्रतिशत मत मिले ,वहीं कांग्रेस को 41.0 6 प्रतिशत मत मिले हैं। बसपा को 1.16 प्रतिशत तथा सीपीआई को 0. 24 प्रतिशत मत मिले। नोटा में 0.90 तथा अन्य के खाते में 3.99 फीसदी वोट गए ।

    इस लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के तीन चरण के चुनाव में चार रैलियां की और सभी सीटों पर भाजपा जीती। प्रियंका गांधी ने तीन रैलियां की और एक जगह पर जीत मिली । राहुल गांधी ने दो सभाएं की , दोनों जगह पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में चुनावी अभियान की शुरुआत 8 अप्रैल को की थी।

    पहले चरण में उन्होंने बस्तर में जनसभा को संबोधित किया। दूसरे चरण में उन्होंने जांजगीर-चांपा , महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के धमतरी तथा सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के अंबिकापुर में रैली की। इन चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा जीती। दूसरी तरफ राहुल गांधी ने सिर्फ दो रैलियां तथा बस्तर तथा बिलासपुर में सभा की । दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव हार गए । प्रियंका गांधी ने राजनांदगांव और कोरबा में सभाएं की और सिर्फ कोरबा पर ही कांग्रेस को जीत मिली।

    भाजपा ने तीन महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा जिसमें से दो विजयी रहीं जबकि कांग्रेस ने दो महिलाओं को प्रत्याशी बनाया, जिसमें मात्र एक विजयी रहीं। रायपुर से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विकास उपाध्याय को 5,75,285 वोटों से हराया । बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी नेतृत्व के साथ ही समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया है।

    परिणाम घोषित होने के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया और रायपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता ने उस विश्वास पर मुहर लगाई । दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल 438226 और सरगुजा से भाजपा के चिंतामणी महाराज 64822 वोटों से चुनाव जीते हैं।

    राजनांदगांव से भाजपा के संतोष पांडेय 44 हजार और बिलासपुर से भाजपा के तोखन साहू एक लाख से ज्यादा वोटों से जीते। महासमुंद से भाजपा की रूपकुमारी चौधरी 1,45,456 वोटों से जीतीं हैं। जांजगीर चांपा से भाजपा के कमलेश जांगड़े 60 हजार, बस्तर से भाजपा के महेश कश्यप 55245 और कांकेर से भाजपा के भोजराज नाग 1974 वोटों से जीते। रायगढ़ से भाजपा के राधेश्याम राठिया 2,40,391 वोट से जीते। कोरबा से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत 40 हजार से ज्यादा वोटों से विजयी रहीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज, मौजूदा लोकसभा को भंग करने की सिफारिश संभव
    Next Article ओडिशा में हार के बाद नवीन पटनायक का इस्तीफा, अपनी सीट भी नहीं बचा सके थे
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

      June 30, 2025

      राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम

      June 30, 2025

      जल, जंगल और जमीन को बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई थी हूल क्रांति : रंजन

      June 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री बुधवार से पांच देशों की यात्रा पर, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
      • हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
      • शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं
      • राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम
      • जल, जंगल और जमीन को बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई थी हूल क्रांति : रंजन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version