Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शेयर बाजार की हलचल से गौतम अडाणी को झटका, मुकेश अंबानी आगे निकले
    बिजनेस

    शेयर बाजार की हलचल से गौतम अडाणी को झटका, मुकेश अंबानी आगे निकले

    adminBy adminJune 6, 2024Updated:June 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – दुनिया के सबसे रईस कारोबारियों की सूची में अडाणी 14वें स्थान पर फिसले

    नई दिल्ली। एग्जिट पोल के रुझानों और मतगणना के नतीजे के कारण इस सप्ताह पहले दिन से ही शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इस उतार-चढ़ाव के कारण भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी काफी प्रभावित हुए हैं। पहले 3 दिन में ही गौतम अडाणी की संपत्ति में 8 अरब डॉलर की कमी आ गई है। इसके साथ ही दुनिया के सबसे रईस कारोबारियों की सूची में गौतम अडाणी खिसक कर 14वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी इस सूची में 11वें स्थान पर हैं।

    ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स द्वारा आज जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को बाजार में आई जोरदार गिरावट के कारण गौतम अडाणी की व्यक्तिगत संपत्ति 111 अरब डॉलर से घट कर 97.41 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गई थी। हालांकि बुधवार को बाजार में तेजी आने की वजह से अडाणी की संपत्ति 5.59 अरब डॉलर बढ़ कर 103 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गई। इसी तरह मुकेश अंबानी की संपत्ति भी मंगलवार को 109 अरब डॉलर से घट कर 106.80 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई थी। लेकिन बुधवार को बाजार में आई तेजी के कारण मुकेश अंबानी की संपत्ति एक बार फिर 109 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई।

    ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के सबसे रईस कारोबारी की सूची में फ्रांसीसी कारोबारी और लुई वीटो (एलवीएमएच) के संस्थापक बर्नार्ड अरनॉल्ट 212 अरब की संपत्ति के साथ शिखर पर काबिज हैं। वहीं, अमेजन के जेफ बेजॉस 204 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे और टेस्ला के संस्थापक एलॉन मस्क 201 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

    दुनिया के सबसे रईस कारोबारी की सूची में मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी के अलावा टॉप 100 में 10 और भारतीय उद्योगपति अपना स्थान बनाने में सफल रहे हैं। इन भारतीय उद्योगपतियों में शापूरजी मिस्त्री 36.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 44वें स्थान पर, शिव नाडर 32.21 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 50वें स्थान पर, सावित्री जिंदल 32.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 51वें स्थान पर, अजीम प्रेमजी 26.3 अरब डॉलर के साथ 67वें स्थान पर, दिलीप सांघवी 24.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 77वें स्थान पर, राधाकृष्ण दमानी 23.32 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 83वें स्थान पर, सुनील मित्तल 21.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 89वें स्थान पर, कुमार मंगलम बिरला 20.71 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 94वें स्थान पर, लक्ष्मी मित्तल 20.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 99वें स्थान पर और साइरस पूनावाला 20.1 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 100वें स्थान पर बने हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार में झारखंड की बच्ची की मौत, दुष्कर्म के बाद हुई है हत्या
    Next Article नेपाल के प्रधानमंत्री शनिवार को पहुंचेंगे नई दिल्ली, शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव में बड़ी गिरावट

      May 15, 2026

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      May 15, 2026

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

      May 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केरल में वीडी सतीशन कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, एक दशक बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी
      • प्रधानमंत्री मोदी का नीदरलैंड दौरा पूरा, आज पहुंचेंगे स्वीडन
      • नेपाल में चीनी की कमी नहीं होगी, उपभोक्ता चिंता न करें, उद्यमियों के संगठन का दावा और अपील
      • नालंदा जिले में छह सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मियो ने की हड़ताल
      • लोन दिलाने को लेकर ठगी, आरोपी की सरेआम पिटाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version