Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»एसएसपी ने गर्मी से बचाव के लिए यातायात पुलिस के लिए किया विशेष प्रबंध
    Top Story

    एसएसपी ने गर्मी से बचाव के लिए यातायात पुलिस के लिए किया विशेष प्रबंध

    adminBy adminJune 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची में कई दिनों से सूरज की तपिश कम नहीं हो रही है। कड़ी धूप के कारण सभी को परेशानी हो रही है लेकिन ट्रैफिक पुलिस के जवान धूप के कारण सबसे ज्यादा परेशान हैं । इस प्रचंड गर्मी में भी रांची की यातायात पुलिस शहर की यातायात व्यवस्था को संभाल रही है।

    प्रचंड गर्मी से बचाव के लिए एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने यातायात व्यवस्था में तैनात ट्रैफिक पुलिस के लिए विशेष प्रबंध किया है। ट्रैफिक पुलिस को धूप वाला चश्मा, ग्लूकोन डी, हॉट एंड कोल्ड बोतल और ओआरएस दिया गया है। इसके साथ ही इस भीषण गर्मी में तैनात ट्रैफिक पुलिस के कामकाजों को सराहा गया है।

    चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि कर्मियों को पहले जो गॉगल्स मिले थे, वे पुराने हो गए थे, इसलिए उनके लिए नए चश्मे मंगवाए गए थे, जिन्हें गुरुवार को सभी ट्रैफिक कर्मियों के बीच वितरित किया गया। ड्यूटी करते समय गॉगल्स पहनने से कर्मियों को धूप से राहत मिलेगी और सड़क पर उड़ने वाली धूल से भी उनकी आंखें सुरक्षित रहेंगी।

    ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को गॉगल्स के अलावा पानी की बोतलें भी बांटी गईं, ताकि वे हर समय अपने साथ पानी रख सकें। पानी की बोतलों के साथ ही कर्मियों को धूप से बचने के लिए कुछ जरूरी दवाइयां और ओआरएस के पैकेट भी दिए गए हैं, ताकि जब भी वे ड्यूटी से फ्री हों, तो ओआरएस का घोल पी सकें।

    इस अवसर पर एसएसपी की पत्नी भी मौके पर मौजूद थीं। उन्होंने भी कर्मियों को कई गॉगल्स, दवाइयां और पानी की बोतलें प्रदान कीं। एसएसपी ने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था तभी बेहतर होगी, जब कर्मी स्वस्थ रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविनोद सिंह की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 19 जून को, इडी ने जवाब के लिए मांगा समय
    Next Article विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ मामले में सुनवाई 20 जून को
    admin

      Related Posts

      महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई

      May 19, 2025

      बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

      May 19, 2025

      झोलाछाप चिकित्सक के गलत इलाज करने से एक व्यक्ति की मौत

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
      • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
      • महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version