Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»गौरी मर्डर में संघ का हाथ बताने पर राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
    राजनीति

    गौरी मर्डर में संघ का हाथ बताने पर राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 8, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु: पत्रकार गौरी लंकेश मर्डर केस में संघ का हाथ बताने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चिकमंगलूर के कोप्पा पुलिस स्टेशन में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में यह कहा गया है कि अगर राहुल गांधी के खिलाफ कोई सबूत है तो वे उस पेश करें और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए अन्यथा उन्हें अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। इससे पहले दिल्ली में बीजेपी ने गौरी की हत्या के लिए संघ को दोषी ठहराने पर राहुल गांधी की निंदा की।

    दिल्ली में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जांच शुरू होने से पहले ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) व दक्षिणपंथी संगठनों को जिम्मेदार ठहराने की निंदा की है। संवाददाता सम्मेलन में प्रसाद ने कहा, “जांच शुरू होने से पहले ही राहुल गांधी ने सार्वजनिक तौर पर दक्षिणपंथ व आरएसएस विचारधारा को जिम्मेदार ठहरा दिया। राहुल गांधी हमेशा बिना अपना होमवर्क किए ही बोलते हैं। इसलिए उन्होंने दोषी होने का फैसला सुना दिया। भाजपा कर्नाटक के मुख्यमंत्री से पूछना चाहती है कि राहुल गांधी की एकतरफा दुर्भावनापूर्ण टिप्पणी के बीच क्या हम एसआईटी द्वारा एक निष्पक्ष जांच की उम्मीद कर सकते हैं।”

    भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को साफ करना चाहिए कि क्या वह राहुल गांधी की टिप्पणी से सहमत हैं। प्रसाद ने कहा कि गौरी की हत्या राज्य में पहली इस तरह की हत्या नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि तर्कवादी एम. एम. कलबुर्गी के हत्यारों को अब तक क्यों नहीं पकड़ा गया। उन्होंने कहा, “कर्नाटक में यह पहली घटना नहीं है। अब तक कलबुर्गी के हत्यारों को क्यों नहीं पकड़ा गया। वहां किसकी सरकार है। राहुल गांधी हम से सवाल पूछते हैं। क्या उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से पूछा है कि अब तक हत्यारे क्यों नहीं पकड़े गए।”

    उन्होंने कहा, “हम इस मामले पर कोई राजनीति नहीं चाहते। हम आशा करते है कि कांग्रेस सरकार निष्पक्ष जांच करेगी और हत्यारों को पकड़ेगी।” प्रसाद ने कहा कि बहुत सारी दुर्भावनापूर्ण व पूर्वाग्रह से ग्रस्त टिप्पणियां गौरी लंकेश की दुखद व अफसोसजनक मौत पर की जा रही है। हम इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि कर्नाटक व केरल में आरएसएस के कार्यकर्ताओं की हत्या पर उदारवादी और बौद्धिक लोग चुप्पी क्यों साधे हैं। प्रसाद ने कहा, “आजकल लोग सोशल मीडिया पर अपनी राय देते हैं। तथाकथित उदारवादी व बौद्धिक लोग अपनी टिप्पणी दे रहे हैं। वह केरल में आरएएस कार्यकर्ता की हत्या पर चुप क्यों हैं।”

    उन्होंने कहा, “जो लोग उदारवादी मूल्यों पर पाठ पढ़ाते हैं, मैं उनसे पूछता हूं क्या माकपा द्वारा आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या किया जाना मानवाधिकार था। वे माओवादियों व नक्सलवादियों के अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं। जब आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ता मारे जाते हैं तो मेरे उदारवादी दोस्त जो जोरदार तरीके से पत्रकारों या माओवादियों की हत्या पर बोलते हैं, वे चुप्पी साध लेते हैं।” प्रसाद ने कहा कि ढोंग व दोहरे मानकों को उजागर करने की जरूरत है। प्रसाद ने यह भी कहा कि यदि गौरी लंकेश माओवादियों को मुख्यधारा में लाने के लिए उनके साथ काम कर रही थीं, तो क्या कर्नाटक सरकार ने उन्हें उचित सुरक्षा दी थी।

    उन्होंने कहा, “लंकेश के भाई ने कुछ सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लंकेश नक्सलवादियों को समर्थन दे रही थी और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए कोशिश कर रही थीं। इसने नक्सलवादियों को उत्तेजित किया।” उन्होंने कहा, “हमारा सवाल है कि क्या लंकेश यह राज्य के समर्थन से कर रही थीं। यदि हां तो उन्हें उचित सुरक्षा क्यों नहीं दी गई। यह गंभीर मुद्दा है। भाजपा जानना चाहती है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेडीयू में असली बनाम नकली की लड़ाई तेज, शरद यादव का कुछ यूं पत्ता काटेंगे नीतीश कुमार
    Next Article तमिलनाडु सरकार NEET के विरोध को रोके: सुप्रीम कोर्ट
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

    May 17, 2025

    नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय

    May 17, 2025

    भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो

    May 16, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
    • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
    • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
    • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
    • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version