Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 15 जूनः जापान कभी नहीं भूल पाता 1896 की सुनामी को
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 15 जूनः जापान कभी नहीं भूल पाता 1896 की सुनामी को

    shivam kumarBy shivam kumarJune 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 15 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख को जापान के लोग कभी नहीं भूल पाते। दरअसल जापान 15 जून 1896 को भूकंप के बाद इतिहास की सबसे विनाशकारी सुनामी का सामना कर चुका है। सानरिकू तट पर आई इस सुनामी में करीब 22,000 लोगों की मौत हो गई थी। इस सुनामी की लहरें 80 फीट से 125 फीट ऊंची थीं। जब ये तट से टकराईं, तो इनके रास्ते में जो भी आया, वो तबाह हो गया। गांव के गांव नष्ट हो गए। भू-गर्भीय हलचलों और दुर्घटनाओं की जानकारी आधिकारिक तौर पर वर्ष 1900 से ही रिकॉर्ड करनी शुरू की गई थी। 1896 में आई इस सुनामी की जानकारी विज्ञान अनुसंधान केंद्रों, शोध पत्रिकाओं और पुराने अखबारों के जरिए मिलती है। इसके बाद जापान के इसी तट पर 1933 और फिर 2011 में भूकंप के बाद सुनामी आई।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1389ः कोसोवो के युद्ध में औटोमन साम्रराज्य ने सर्वों और बोस्नियाइयों को हराया।

    1752ः बेंजामिन फ्रेंकलिन ने साबित किया की प्रकाश विद्युत चुंबकीय तरंग है।

    1762ः आस्ट्रिया में कागजी मुद्रा का प्रचलन शुरू।

    1866- प्रशिया ने ऑस्ट्रिया पर आक्रमण किया।

    1896ः जापान के इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी ने 22,000 लोगों की जान ली।

    1908ः कलकत्ता शेयर बाजार की शुरुआत।

    1954: यूरोप के फुटबॉल संगठन यूईएफए (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन) का गठन।

    1971: ब्रिटेन की संसद में मतदान के बाद स्कूलों में बच्चों को मुफ्त दूध देने की योजना को समाप्त करने का प्रस्ताव। विरोध के कारण इसे सितंबर में दोबारा लागू किया गया।

    1982: फाकलैंड में अर्जेन्टीना की सेना ने ब्रिटिश सेना के सामने घुटने टेके।

    1988 : नासा ने स्पेस व्हीकल एस-213 लॉन्च किया।

    1994: इजराइल और वेटिकन सिटी में राजनयिक संबंध स्थापित।

    1997ः आठ मुस्लिम देशों ने इस्तांबुल में डी-8 नामक संगठन का गठन किया।

    2001ः शंघाई-5 शिखर सम्मेलन में भारत और पाकिस्तान को सदस्यता न देने का निर्णय।

    2002ः कनाडा के हैलीफेक्स (नोवा स्कॉटिया) में जी-8 देशों के वित्तमंत्रियों की बैठक शुरू।

    2004ः ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को तत्कालीन राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति।

    2004ः पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की आत्मकथा ‘माई लाइफ’ बेस्ट सेलर बनी।

    2005ः जमैका के आसफा पावेल का एथेंस में 8.77 सेकेंड का समय लेकर 100 मीटर फर्राटा दौड़ में नया विश्व रिकार्ड।

    2006ः भारत और चीन पुराना सिल्क रूट खोलने पर सहमत।

    2008ः आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की अंतिम स्थिति देखी।

    जन्म

    1899ः प्रथम थल सेनाध्यक्ष राजेन्द्र सिंहजी जडेजा।

    1917ः भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार सज्जाद हुसैन।

    1929ःप्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री सुरैया।

    1932ः ध्रुपद गायक जिया फरीदुद्दीन डागर।

    1937ः गांधीवादी सत्याग्रही अन्ना हजारे।

    1950ः भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल।

    1995ः राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टेबल टेनिस सितारों में से एक मनिका बत्रा।

    निधन

    1878ः राधा स्वामी सत्संग के संस्थापक शिव दयाल साहब।

    2017ः भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश प्रफुल्लचंद नटवरलाल भगवती।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरूपौली विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में कलाधर मंडल होंगे जदयू उम्मीदवार
    Next Article टी-20 विश्व कप: मियामी मैच के बाद स्वदेश लौट सकते हैं गिल, आवेश
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में टायर दुकान में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड काबू पाने में लगी
      • सैन्य कार्रवाई रोके जााने के बाद भी सियालदह स्टेशन पर हाई अलर्ट
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version