Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कैसे बन गया हिंसा और अलगाववाद का गढ़?
    Top Story

    कैसे बन गया हिंसा और अलगाववाद का गढ़?

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीSeptember 26, 2017No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रिषभ आगे बढ़ने से पहले ‘द त्रिपुरा स्टोरी’ का ‘पहला पार्ट’ यहां पढ़ेंः अकबर के समय का एक विकसित राज्य,…”

    – रिषभ

    आगे बढ़ने से पहले ‘द त्रिपुरा स्टोरी’ का ‘पहला पार्ट’ यहां पढ़ेंः

    अकबर के समय का एक विकसित राज्य, कैसे बन गया हिंसा और अलगाववाद का गढ़?

    1978 में जब कम्युनिस्ट त्रिपुरा में सत्ता में आये तो उनके राज्य के सबसे बड़े नेता बिरेन दत्ता ने पार्टी आलाकमान से कहा कि ट्राइबल नेता दशरथ देब को मुख्यमंत्री बना दिया जाये क्योंकि ये सही मौका था ट्राइब्स को विश्वास में लेने का। राजाओं, अंग्रेजों और सरकार से ट्राइबल्स इतने त्रस्त थे कि दशरथ को राजा कहा जाता था पर कम्युनिस्ट पार्टी ने नृपेन चक्रवर्ती को मुख्यमंत्री चुना। इनको ट्राइब्स रिफ्यूजी सीएम कहते थे। कहते हैं कि दशरथ को सीएम ना बनाना बहुत बड़ी गलती थी।

    नृपेन चक्रवर्ती

    पहचान के लिए संघर्ष

    यही नहीं बाद में कांग्रेस की जो सरकारें आईं उन्होंने रिफ्यूजी समस्या को रोकने की कोशिश नहीं की बल्कि जो जगहें ट्राइब्स के लिए सुरक्षित रखी गई थीं, उनको भी बांट दिया और उसी दौर में पहली बार ‘अमरा बंगाली’ यानी कि हम बंगाली हैं का नारा भी त्रिपुरा में गूंजा।

    अब पहचान के लिए संघर्ष दोनों तरफ से होने लगा था।

    इसी बीच कुछ बहके हुए लोगों ने ‘त्रिपुरा नेशनल वालंटियर्स’ नाम से एक मिलिटैंट ग्रुप बना लिया। ये लोग हिंसा में यकीन रखते थे। वहीं बंगालियों का ‘आमरा बंगाली’ ग्रुप भी बन गया। दोनों के बीच खूनी संघर्ष होने लगा।

    1980 के मांडई नरसंहार के बाद लाखों लोग विस्थापित हुए थे।

    1980 के बाद सैकड़ों लोग, फॉरेस्ट अफसर और सैनिक सब मारे गये। कहा जाने लगा कि त्रिपुरा नेशनल वालंटिय़र्स को पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों से मदद मिल रही है। इन लोगों ने पुलिस स्टेशन लूटना भी शुरू कर दिया था। मांग यही थी कि 1949 के बाद आए सारे रिफ्यूजियों को यहां से भगाया जाये।

    कांग्रेस की सरकार बनी

    नतीजा यही हुआ कि कम्युनिस्ट सरकार 1978 से 1988 तक चल पाई।

    1988 में कांग्रेस की सरकार बनी। त्रिपुरा नेशनल वालंटियर्स ने इनके साथ समझौता कर लिया। हिंसा रोक दी और विधान परिषद में ट्राइब्स के लिए सुरक्षित सीटें 17 से बढ़कर 20 हो गईं। पर बाकी मांगें पूरी नहीं हुईं।

    ना ही किसी को वापस भेजा गया, ना ही ट्राइबल्स का एरिया बढ़ाया गया। इससे निराशा और गुस्सा अंदर ही अंदर पनपता रहा।

    मानिक सरकार का सीएम बनना

    1990 में एक नया ग्रुप बना। ऑल त्रिपुरा ट्राइबल फोर्स। इन लोगों ने नये सिरे से मांग रखनी शुरू की।

    नतीजन 1993 में कांग्रेस चुनाव हारी और कम्युनिस्ट फिर सत्ता में वापस आये। इस बार गलती सही करने की कोशिश की गई और दशरथ देब को सीएम बना दिया गया। ऑल इंडिया ट्राइबल फोर्स ने सरेंडर भी कर दिया पर मांगें वही रखीं। इसके साथ ही एक नये ग्रुप ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स का गठन हो गया, जो किसी समझौते से संतुष्ट नहीं थे।

    इसी बीच और भी संगठन बने। ये स्थिति 2000 तक चलती रही। 1998 में दशरथ देब ने सीएम बनने से इंकार कर दिया और मानिक सरकार त्रिपुरा के सीएम बने। तब से वही हैं।

    उनकी सादगी के चर्चे होते हैं पर सादगी से समस्यायें हल नहीं हुई हैं।

    मानिक सरकार

    IPFT और TRUGP

    1996 में त्रिपुरा में एक नई पार्टी बनी। Indigenous People’s Front of Tripura (IPFT)। इसको रिबेल ग्रुप नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा का समर्थन था। ये ग्रुप त्रिपुरी नाम का अलग राज्य चाहता था।

    साल 2000 में त्रिपुरा ट्राइबल एरियाज ऑटोनोमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल के चुनाव हुए और इसमें IPFT जीत गई। इन लोगों ने TRUGP को हरा दिया। ये काउंसिल उसी छठें शेड्यूल के क्षेत्र थे जिन पर ट्राइब्स के मुताबिक कुछ कानून बनते हैं। इन पर राज्य सरकार का न्यूनतम दखल होता है।

    अगले साल इन लोगों ने त्रिपुरा की पहली ट्राइबल पार्टी त्रिपुरा उपजाति जुबा समिति से हाथ मिला लिया।

    अलग राज्य की मांग करते IPFT के लोग

    पहली बार कांग्रेस के अलावा कोई पार्टी मिली जो कम्युनिस्ट पार्टी को टक्कर दे सकती थी। इनको ट्राइबल नेशनल वालंटियर्स का भी समर्थन मिल गया। इन तीनों ने मिलाकर इंडिजेनस नेशनलिस्ट पार्टी ऑफ त्विप्रा बना लिया पर ये पार्टी 2003 और 2008 के विधानसभा चुनावों में जीत नहीं पाई। जबकि कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ी थी।

    इन पर नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा से मिलने का आरोप था, जिससे बंगाली वोट कट गये फिर ये पार्टी दो भागों में टूट गई। दोनों ही भागों का राजनीतिक अस्तित्व कमजोर हो गया।

    2018 के चुनावों के लिए IPFT फिर से तैयार हो गई है। नये किस्म का जोश उबल रहा है। विधानसभा की 60 में से 20 सीटें सुरक्षित हैं ही।

    30 प्रतिशत की आबादी है ट्राइब्स की। गौर करने लायक बात है कि 1875 में ट्राइब्स यहां पर 63 प्रतिशत और 1951 में 37 प्रतिशत थे।

    पिछले दो सालों में भाजपा सत्तारुढ़ कम्युनिस्ट पार्टी को टक्कर दे रही है क्योंकि IPFT ट्राइबल क्षेत्रों में TRUGP को टक्कर दे सकती है। कहा जा रहा है कि पिछले काउंसिल चुनावों में भाजपा ने IPFT का समर्थन किया था पर दिक्कत ये है कि कब मांग होने लगे त्विप्रालैंड की जो कि त्रिपुरा का 70 प्रतिशत हिस्सा है। अभी कम्युनिस्ट पार्टी को 60 में से 50 सीटें हासिल हैं।

    IPFT ही प्रदर्शन कर रही थी जब बुधवार को पत्रकार शांतनु भौमिक की हत्या हो गई। IPFT की झड़प TRUGP से भी होती रहती है, जो कि कम्युनिस्ट पार्टी के नजदीक बतायी जाती है।

    पत्रकार शांतनु भौमिक, जिसकी हत्या कर दी गई

    त्रिपुरा में भाजपा

    1995 में आरएसएस ने त्रिपुरा में 650 शाखायें खोली थीं। अब वो संख्या हजारों में है। संघ अपना एकल विद्यालय तो चलाता ही है।

    इनकी संख्या भी हजारों में है। 2013 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मात्र 1.54 प्रतिशत वोट मिले थे। 50 सीटों पर भाजपा लड़ी थी पर 49 में जमानत जब्त हो गई थी। हालांकि असम और मणिपुर में अचानक सत्ता में आ जाने से भाजपा का आत्मविश्वास तो बढ़ा ही है।

    त्रिपुरा बीजेपी के प्रेसिडेंट कह रहे हैं कि कांग्रेस तो साइनबोर्ड की तरह है। वोट नहीं हैं अब उनके पास पर 2013 में कांग्रेस ने 36 प्रतिशत वोट पाए थे। बची 10 सीटें भी उन्हीं की हैं। अमित शाह दो तीन बार त्रिपुरा का चक्कर लगा चुके हैं।

    अगर हाल के चुनावी नतीजे देखें तो शाह का कहीं जाना खाली हाथ नहीं होता है।

    “- रिषभ आगे बढ़ने से पहले ‘द त्रिपुरा स्टोरी’ का ‘पहला पार्ट’ यहां पढ़ेंः अकबर के समय का एक विकसित राज्य,…”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंन्यास पर जा रहे दिग्विजय, राहुल गांधी से मुलाकात
    Next Article इलाहाबाद के पास बड़ा रेल हादसा टला, तीन ट्रेनें एक ट्रैक पर आ गई थीं
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस

    November 15, 2026

    खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन

    November 15, 2026

    दिल्ली के भारत मंडपम में सजा झारखंड का हुनर, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन

    November 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अमेरिका-चीन में घटी शराब की खपत, भारत में 10% बढ़ोतरी; देश में 7 करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में
    • धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा
    • हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो की मौत और एक घायल, 7 गोवंश बरामद
    • नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस
    • खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version