Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»टी20 विश्व कप: होप के तूफानी अर्धशतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने अमेरिका को 9 विकेट से हराया
    देश

    टी20 विश्व कप: होप के तूफानी अर्धशतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने अमेरिका को 9 विकेट से हराया

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJune 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ब्रिजटाउन । वेस्टइंडीज ने शनिवार (भारतीय समय) को केंसिंग्टन ओवल में यूएसए को नौ विकेट से हराकर चल रहे टी 20 विश्व कप के सुपर 8 में अपनी पहली जीत दर्ज की।

    मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएसए की टीम 19.5 ओवर में केवल 128 रनों पर सिमट गई। जवाब में वेस्टइंडीज ने केवल 10.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

    129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम को चोटिल ब्रैंडन किंग की जगह आए शाई होप ने जानसन चार्ल्स के साथ शानदार शुरुआत दिलाई।

    सौरभ नेत्रवलकर ने पहला ओवर बढ़िया फेंका, लेकिन होप ने अगले ओवर में नोस्टुश केंजीगे की गेंद पर एक शानदार छक्का लगाया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। होप के बल्ले से बाउंड्री की बारिश होने लगी। दूसरी ओर चार्ल्स ने केवल स्ट्राइक रोटेट की। होप के आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत विंडीज को पावरप्ले में 58 रन जोड़ दिये।

    सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर होप ने हरमीत सिंह की गेंद पर छक्का जड़कर केवल 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि इसी ओवर की आखिरी गेंद पर हरमीत ने चार्ल्स को मिलिंद कुमार के हाथों कैच कराकर वेस्टइंडीज को पहला झटका दिया। चार्ल्स ने 14 गेंदों पर 2 चौके की बदौलत 15 रन बनाए।

    होप की पारी का सबसे बेहतरीन पल छक्कों की हैट्रिक थी, उन्होंने 9वें ओवर में मिलिंद कुमार की आखिरी तीन गेंदों पर तीन गगनचुंबी छक्के लगाए।

    इसके बाद निकोलस पूरन ने 11वें ओवर में सौरभ नेत्रवलकर को लगातार दो छक्के जड़े और फिर एक सिंगल लेकर होप का स्ट्राइक दिया। होप ने इस ओवर की पांचवीं गेद पर छक्का लगाकर शानदार अंदाज में वेस्टइंडीज को नौ ओवर और 1 गेंद रहते नौ विकेट से जीत दिलाई। होप ने 39 गेंदों पर नाबाद 82 रनों की तेज पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 8 छक्के लगाए, जबकि पूरन ने 12 गेंदों पर 3 छक्के और 1 चौके की बदौलत नाबाद 27* रन बनाए।

    इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएसए की टीम ने पावरप्ले में स्टीवन टेलर का विकेट खोकर 48 रन बनाए। हालांकि इसके बाद यूएसए के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और पूरी टीम 19.5 ओवर में 128 रनों पर सिमट गई। यूएस के लिए एंड्रीज गौस ने 29 और नितीश कुमार ने 20 रन बनाए।

    इन दोनों के अलावा मिलिंद कुमार (19), शैडली वैन शाल्कविक (18) और अली खान (नाबाद 14) ने छोटी-छोटी महत्वपूर्ण पारियां खेलीं।

    वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज और आंद्रे रसेल ने 3-3, अल्जारी जोसेफ ने 2 और गुडाकेश मोती ने 1 विकेट लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंग्लैंड पर मिली जीत के बाद मार्करम ने कहा- गेंदबाजों के पास अच्छी योजना थी और उन्होंने इसे सफल बनाया
    Next Article संजीव लाल की जमानत पर सुनवाई 29 को, इडी ने जवाब के लिए मांगा समय
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version