Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर मिलेंगे उन्नत किस्मों के बीज
    Jharkhand Top News

    किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर मिलेंगे उन्नत किस्मों के बीज

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJune 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार  । फसलों की अच्छी पैदावार के लिए सरकार द्वारा किसानों को उन्नत किस्मों के प्रमाणित बीज उपलब्ध कराये जाते हैं। अधिक से अधिक किसान इन बीजों को लगाकर उत्पादन और उत्पादकता बढ़ा सके इसके लिए सरकार किसानों को इन बीजों पर अनुदान भी देती है।

    पिछले दो वर्षों से मौसम की मार के कारण आर्थिक समस्या से जूझ रहे किसानों को इस वर्ष कृषि विभाग के द्वारा उन्नत नस्ल के बीज उपलब्ध कराए जाने की योजना लेकर आई है। विभाग के द्वारा किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा इस वर्ष जिले में बिरसा फसल विस्तार योजना की भी शुरुआत की जा रही है, जिसके तहत चयनित किसानों को शत-प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराई जाएगी। लातेहार जिला कृषि पदाधिकारी अमृतेश कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।

    लातेहार जिले में पिछले दो वर्षों से बरसात के मौसम में काफी कम बारिश होने के कारण अधिकांश किसान आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं। कम बारिश होने के कारण खरीफ फसल के उत्पादन पर काफी गहरा प्रभाव पड़ा था। इस कारण से किसानों को आर्थिक नुकसान भी हुआ। हालांकि संभावना जताई गई है कि इस वर्ष अच्छी बारिश होगी। लेकिन पिछले दो वर्षों से आर्थिक नुकसान की मार झेलने के कारण कई ऐसे किसान भी हैं, जो महंगे बीज लेने में खुद को असमर्थ पा रहे हैं। इस स्थिति में किसानों को सहायता पहुंचाने के लिए लातेहार कृषि विभाग में 50 प्रतिशत अनुदान पर उन्नत नस्ल के बीज किसानों को उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। लातेहार जिला कृषि पदाधिकारी अमृतेश कुमार सिंह ने बताया कि विभाग के द्वारा किसानों के लिए धान, मक्का,अरहर,राई,ज्वार समेत अन्य फसलों के बीज उपलब्ध कराई जा रही है।

    जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि सामान्य तौर पर लातेहार कृषि विभाग के द्वारा जिले में स्थित विभिन्न लैंप्स और पैक्स के माध्यम से लगभग 3600 क्विंटल धान के बीज, 200 क्विंटल मक्का,100 क्विंटल मूंगफली, 100 क्विंटल अरहर, 100 क्विंटल रागी, 50 क्विंटल ज्वार आदि बीज का वितरण 50 प्रतिशत अनुदान पर किया जा रहा है। इसके अलावा जिले में बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत नए विभाग में खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रत्यक्षण के तौर पर धान, मक्का समेत अन्य फसल के बीज शत-प्रतिशत अनुदान पर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

    जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि कृषि विभाग के द्वारा जो बीज किसानों के बीच वितरण किया जा रहा है, उसकी गुणवत्ता अत्यंत उच्च क्वालिटी की होती है। विभाग द्वारा किसानों को जो भी बीज उपलब्ध कराए जाते हैं, वह कई वैज्ञानिक प्रयोग से गुजर कर आते हैं, जिस कारण फसलों का उत्पादन बंपर होता है। उन्होंने बताया कि लातेहार कृषि विभाग के द्वारा किसानों को हर प्रकार से मदद देने के लिए तैयारी की गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में गैरकानूनी ढंग से संचालित ड्रामा बार के मालिक और मैनेजर को भेजा जेल
    Next Article दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को दी 3 विकेट से शिकस्त
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग

      May 29, 2025

      बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए

      May 29, 2025

      सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल

      May 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी
      • जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग
      • बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए
      • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version