Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पीडीएस संचालिका को चप्पल की माला पहनाकर घुमाया, कई महीनों से बकाया था राशन संचालिका ने देने से किया इनकार
    झारखंड

    पीडीएस संचालिका को चप्पल की माला पहनाकर घुमाया, कई महीनों से बकाया था राशन संचालिका ने देने से किया इनकार

    shivam kumarBy shivam kumarJune 25, 2024Updated:June 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -कई महीनों से बकाया था राशन संचालिका ने देने से किया इनकार तो नाराज हुए ग्रामीण, जांच के आदेश
    दुमका। झारखंड में एक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) चलाने वाली महिला को चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला राशन होने के बावजूद भी ग्रामीणों को नहीं देती थी जिससे ग्रामीण नाराज हो गये और महिला को चप्पल की माला पहनाकर घुमाया।

    चप्पल की माला पहनाकर घुमाया
    घटना दुमका जिला के गोपीकांदर प्रखंड में डीलर सुमरी महारानी को चप्पल की माला पहनाया और फिर मधुबन गांव से दुर्गापुर तक घुमाया। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला ने चार महीने से ठीक तरीके से राशन का वितरण नहीं किया। इस मामले पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया है ग्रामीण यही आरोप लगा रहे हैं कि महिला पीडीएस डीलर कई महीनों से राशन वितरित नहीं कर रही।

    ग्रामीणों ने किया सड़क जाम और विरोध
    इस मामले में गोपोकांदर थाना प्रभारी रंजीत मंडल ने कहा, विरोध प्रदर्शन के तहत गोविंदपुर-साहेबगंज राज्य राजमार्ग को आधे घंटे से अधिक समय तक जाम रखा गया। किसी तरह पुलिस के हस्तक्षेप के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने गांव वालों को राशन समय पर मिलने का आश्वासन दिया और जाम हटा।

    कालाबाजारी का आरोप
    ग्रामीणों का आरोप है कि कालाबाजारी हो रही है इसी वजह से उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। अधिकारी (बीडीओ) गौतम मोदी ने कहा, प्राथमिक जांच में पता चला है कि डीलर ने मई में सिर्फ 60 फीसदी और जून में 7 फीसदी खाद्यान्न ही वितरित किया था। जिला आपूर्ति पदाधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि उन्होंने बीडीओ को 25 जून को यानी आज राशन वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

    अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सुलझा मामला
    ग्रामीणों के अंगूठे का निशान लेकर पर्ची निकाल ली जाती थी लेकिन राशन नहीं दिया जा रहा था। कई लाभुकों के पास पहले के राशन बकाया की चार या पांच पर्ची पहले से पड़ी थी। सोमवार को भी लाभुकों का अंगूठा लेकर पर्ची निकाल रही थी तो लाभुकों ने पिछले माह का राशन देने की मांग करने लगे। इसपर सुमरी महारानी ने इनकार किया तो ग्रामीण भड़क गये।

    पहले भी हुई थी शिकायत
    ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी पीडीएस वितरण करने वाली महिला के खिलाफ शिकायत हुई थी। बीडीओ ने जांच का भरोसा दिया था लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को उसके घर पर चावल वितरण के लिए था लेकिन जब दूसरे दिन लोग चावल लेने पहुंचे थे वहां चावल नहीं था। सुमरी महारानी ओडमो पंचायत के केतोपोका, तालखोडा, मधुबन और धोबाचापड़ गांव के लाभुकों को अनाज का वितरण करती है। कई ग्रामीण छह किमी दूर से पैदल चल कर राशन लेने आते हैं। ऐसे में उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकच्चा तेल 87 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
    Next Article ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
    shivam kumar

      Related Posts

      शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

      June 3, 2025

      कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले

      June 3, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version